मौसम में आए इस बदलाव का असर जनजीवन पर भी नजर आ रहा है। अब दोपहर में भी बाजारों में रौनक नजर आने लगी है। शीतल पेय और आइसक्रीम की ग्राहकी में कमी आई है जबकि नमकीन पदार्थों की बिक्री बढ़ी है। रात के समय पंखों का कूलर के उपयोग में भी कमी आई है। रात को चद्दर आदि का उपयोग होने लगा है।
इलाके में मंगलवार को दिन की शुरुआत में हलकी ठंडक थी। दोपहर होते-होते धूप निकलने से हलकी तपन रही। दिन में सडक़ों पर रौनक नजर आई। दशहरा पर्व होने के कारण लोगों ने दिन में खरीदारी भी की। ऐसे में बाजारों में रौनक नजर आई। शहर के सेंट्रल मार्केट, दुर्गा मंदिर मार्केट, अग्रसेन नगर मार्केट, मुख्य बाजार, इंदिरा कॉलोनी मार्केट आदि में दोपहर में बड़ी संख्या में लोग नजर आए।