scriptजिला मुख्यालय पर तपता रहा सूरज, सूरतगढ़ के टिब्बा क्षेत्र में वर्षा | Today's weather in Sriganganagar- 18 July, 2020 | Patrika News

जिला मुख्यालय पर तपता रहा सूरज, सूरतगढ़ के टिब्बा क्षेत्र में वर्षा

locationश्री गंगानगरPublished: Jul 18, 2020 10:46:09 pm

Submitted by:

jainarayan purohit

इलाके में शनिवार को जहां जिला मुख्यालय पर सूरज तपाता रहा वहीं सूरतगढ़ के थर्मल और आसपास के टिब्बा क्षेत्र में वर्षा से मौसम सुहाना हो गया। इस इलाके में वर्षा से फसलों को भी लाभ हुआ है। वहीं जिला मुख्यालय पर सुबह दिन की शुरुआत तो सुहाने मौसम के साथ हुई लेकिन इसके बाद पूरा दिन उमस और गर्मी से हाल बेहाल रहा।

,

जिला मुख्यालय पर तपता रहा सूरज, सूरतगढ़ के टिब्बा क्षेत्र में वर्षा,जिला मुख्यालय पर तपता रहा सूरज, सूरतगढ़ के टिब्बा क्षेत्र में वर्षा

श्रीगंगानगर. इलाके में शनिवार को जहां जिला मुख्यालय पर सूरज तपाता रहा वहीं सूरतगढ़ के थर्मल और आसपास के टिब्बा क्षेत्र में वर्षा से मौसम सुहाना हो गया। इस इलाके में वर्षा से फसलों को भी लाभ हुआ है। वहीं जिला मुख्यालय पर सुबह दिन की शुरुआत तो सुहाने मौसम के साथ हुई लेकिन इसके बाद पूरा दिन उमस और गर्मी से हाल बेहाल रहा।
जिला मुख्यालय पर गर्मी के चलते दोपहर के समय सडक़ों पर निकले लोग सिर पर रुमाल, टोपी लगाए अथवा गमछा लपेटे नजर आए। दिन के समय सडक़ों पर लोगों की आवाजाही नाममात्र की रही। इससे बाजार में ग्राहकी कमजोर रही। शहर की अधिकांश कॉलोनियों में सन्नाटा पसरा रहा। वहीं जिले के सूरतगढ़ तापीय विद्युत परियोजना क्षेत्र में शनिवार तडक़े वर्षा हुई। इसके अलावा टिब्बा क्षेत्र में बादल जमकर बरसे। इस इलाके में अमरपुरा, भैरूपुरा, सीलवानी, भगवानसर, मानकसर और सिद्धूवाला में बरसात से मौसम सुहाना हो गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो