scriptबरसात ने दिलाई गर्मी से राहत, गलियों में जमा हुआ पानी | Today's Weather in Sriganganagar-30 July, 2020 | Patrika News

बरसात ने दिलाई गर्मी से राहत, गलियों में जमा हुआ पानी

locationश्री गंगानगरPublished: Jul 30, 2020 11:56:10 pm

Submitted by:

jainarayan purohit

इलाके में गुरुवार को आई बरसात से शहर जलमग्र हो गया। शहर के पुरानी आबादी, ब्लॉक एरिया सहित बड़े इलाके में पानी जमा होने से नागरिकों को जबर्दस्त परेशानी का सामना करना पड़ा। इलाके में दोपहर करीब दो बजे से बादल बनने शुरू हो गए, हालांकि इस दौरान हवा नही चलने से उमस जैसे हालात थे लेकिन इसके कुछ समय बाद हवा चली और बूंदाबांदी शुरू हो गई। दोपहर साढ़े तीन बजे के आसपास बरसात ने गति पकड़ ली।

बरसात ने दिलाई गर्मी से राहत, गलियों में जमा हुआ पानी

बरसात ने दिलाई गर्मी से राहत, गलियों में जमा हुआ पानी

-शहर के ब्लॉक एरिया और निचले इलाकों में भरा पानी
-वाहन चालक और आम नागरिक हुए परेशान
श्रीगंगानगर. इलाके में गुरुवार को आई बरसात से शहर जलमग्र हो गया। शहर के पुरानी आबादी, ब्लॉक एरिया सहित बड़े इलाके में पानी जमा होने से नागरिकों को जबर्दस्त परेशानी का सामना करना पड़ा। इलाके में दोपहर करीब दो बजे से बादल बनने शुरू हो गए, हालांकि इस दौरान हवा नही चलने से उमस जैसे हालात थे लेकिन इसके कुछ समय बाद हवा चली और बूंदाबांदी शुरू हो गई। दोपहर साढ़े तीन बजे के आसपास बरसात ने गति पकड़ ली।
करीब आधे घंटेे से अधिक समय तक बरसे पानी से शहर की सडक़ें जलमग्र हो गई। सबसे ज्यादा परेशानी पुरानी आबादी, ब्लॉक एरिया , उदाराम चौक आदि इलाकों में हुई। यहां पानी जमा हो गया। पानी की निकासी नहीं होने से वाहन चालक परेशान होते दिखे। कई जगह दुपहिया वाहन रुके नजर आए वहीं कुछ इलाकों में चार पहिया वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। ब्लॉक एरिया और पुरानी आबादी में तो कुछ घरों के प्रवेश द्वार तक को पानी छू गया। इलाके में वाहनों के आवागमन के साथ ही यह पानी घरों के अंदर तक प्रवेश कर रहा था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो