scriptआज तय होगा श्रीगंगानगर भाजपा जिलाध्यक्ष का नाम | today will decide the name of BJP District President Sriganganagar | Patrika News

आज तय होगा श्रीगंगानगर भाजपा जिलाध्यक्ष का नाम

locationश्री गंगानगरPublished: Dec 11, 2019 12:40:13 pm

Submitted by:

surender ojha

Sizzle in BJPभाजपा जिलाध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव को लेकर भाजपाईयों में गहमागहमी बुधवार को जयपुर में होने वाली हाइकमान की बैठक पर लगी हुई है।

आज तय होगा श्रीगंगानगर भाजपा जिलाध्यक्ष का नाम

आज तय होगा श्रीगंगानगर भाजपा जिलाध्यक्ष का नाम

श्रीगंगानगर, भाजपा जिलाध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव को लेकर भाजपाईयों में गहमागहमी बुधवार को जयपुर में होने वाली हाइकमान की बैठक पर लगी हुई है। चुनाव अधिकारी ताराचंद सारस्वत और आशुतोष गुप्ता इलाके से भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए 39 कार्यकर्ताओं तथा प्रदेश प्रतिनिधि के लिए 16 कार्यकर्ताओं ने आवेदन लेकर जयपुर पहुंचे है।
दो दिन पहले इन आवेदनों की छंटनी कर सूची तैयार की है। प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां की अगुवाई में कमेटी जिलाध्यक्ष के नाम का चयन कर बुधवार शाम तक मुहर लगाएगी। पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में जिलाध्यक्ष के चयन को लेकर उत्साह बना हुआ हैै। कई कार्यकर्ता जिला परिषद और पंचायत समिति डायरेक्टर पदों के लिए टिकट मांग रहे हैै।
इधर, भाजपा जिलाध्यक्ष की दौड़ में भाजपा नेत्रीअंजू सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष महेन्द्र सिंह सोढ़ी, विधानसभा में प्रत्याशी रही विनीता आहुजा, पूर्व पार्षद जुगल डूमरा, पवन गौड़, पवन शर्मा, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष जसकरण सिंह सरां, शिव प्रकाश तेहरपुरिया, शरणपाल सिंह, पूर्व जिला परिषद डायरेक्टर डा.बृजमोहन सहारण, भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष गुरवीर सिंह बराड़, पूर्व जिला परिषद डायरेक्टर विजेन्द्र पूनियां, दीनानाथ बलाना, शिव स्वामी, आत्माराम तरड़, विनोद बिश्नोई, राजेन्द्र छाबडा, राजकुमार सोनी, नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष संजय महिपाल, शबनम खान, ताराचंद वर्मा, गुरबलपाल सिंह, राजकुमार सोनी आदि शामिल है।

ट्रेंडिंग वीडियो