scriptव्यापारियों की हड़ताल बारहवें दिन भी जारी, नारेबाजी कर जताया रोष | Traders protest in New grain market of Sriganganagar | Patrika News

व्यापारियों की हड़ताल बारहवें दिन भी जारी, नारेबाजी कर जताया रोष

locationश्री गंगानगरPublished: Mar 09, 2019 12:31:59 pm

Submitted by:

jainarayan purohit

https://www.patrika.com/sri-ganga-nagar-news/

traders

व्यापारियों की हड़ताल बारहवें दिन भी जारी, नारेबाजी कर जताया रोष

-हनुमानगढ़ में आज हो सकता है कोई निर्णय
श्रीगंगानगर. क्षेत्र की धान मंडियों में बेमियादी हड़ताल शनिवार को बारहवें दिन भी जारी रही। जिला मुख्यालय की नई धान मंडी में कृषि उपज मंडी समिति (अनाज) कार्यालय के बाहर धरने का क्रम भी बना हुआ है। व्यापारियों, मजदूरों आदि ने धरनास्थल पर जमकर नारेबाजी की।
उधर, शनिवार दोपहर बाद हनुमानगढ़ में दोनों जिलों के व्यापारी नेताओं की बैठक होगी, इसमें हड़ताल को जारी रखने या अन्य नई रणनीति को लेकर कोई निर्णय हो सकता है।

धरने में जिला व्यापार संघ के अध्यक्ष चंद्रेश जैन, प्रदेश महामंत्री ओमप्रकाश गर्ग, ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन अग्रवाल, पूर्व उपाध्यक्ष मुख्तयार सिंह, कच्चा आढ़तिया संघ के अध्यक्ष राजकुमार बंसल, संरक्षक रामगोपाल पाण्डुसरिया, श्याम आहूजा, कमलकांत कोचर, महामंत्री अशोक छाबड़ा, पूर्व मंत्री राकेश बोरड़, संजय सिंगल, श्यामसुंदर गर्ग, धर्मवीर डुडेजा, सुभाष झटवाल, उमेश अग्रवाल, सुरेंद्र कोटेचा, लालसिंह, जयप्रकाश अग्रवाल, पवन खारीवाल, विनोद गौड़ आदि मौजूद रहे।
व्यापारी सभी कृषि जिन्सों की सरकारी खरीद में आढ़त की मांग के लिए आन्दोलित है। इ-रजिस्ट्रेशन बन्द करने की मांग भी की जा रही है। मंगलवार को यहां महासम्मेलन के बाद जुलूस निकाल कर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया गया था। गिरफ्तारियां भी दी गई थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो