scriptट्रॉली पलटने से दो श्रमिकों की मौत | Two laborers died after Uncontrolled trolley | Patrika News

ट्रॉली पलटने से दो श्रमिकों की मौत

locationश्री गंगानगरPublished: Dec 19, 2018 07:07:45 pm

Submitted by:

Rajaender pal nikka

https://www.patrika.com/sri-ganganagar-news/

Two laborers died

ट्रॉली पलटने से दो श्रमिकों की मौत

राजपुरा पीपेरन के पास हुआ हादसा

सूरतगढ़. नेशनल हाइवे पर स्थित राजपुरा पीपेरन के पास बुधवार दोपहर विद्युत खम्बों से भरी ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। खम्बों के नीचे दबने से दो श्रमिकों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर सिटी पुलिस ने मौका मुआयना किया तथा दोनों शवों को राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है। यहां दोनों शवों का गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
सिटी थाना के हैडकांस्टेबल सुखवीर सिंह ने बताया कि सूरतगढ़ से विद्युत निगम के ठेकेदार के अधीन काम करने वाले श्रमिक विद्युत खम्बों से भरी ट्रैक्टर- ट्रॉली को गांव देईदासपुरा लेकर जा रहे थे। बुधवार दोपहर करीब 1.25 बजे राजपुरा पीपेरन स्थित मिड वे होटल के पास ट्रैक्टर के पीछे लगी ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई।
जिससे ट्रॉली में पालीवाला निवासी दुलीचंद(35) पुत्र बारूराम बाजीगर व ओमप्रकाश(40) पुत्र मनीराम नायक विद्युत खम्बों के भार से दब गए। जिससे दोनों जनों की मौत हो गई। इस दौरान पीछे अन्य ट्रैक्टर-ट्रॉली में आ रहे श्रमिकों व होटल पर बैठे राहगीरों ने खम्बों को हटवाया। सूचना मिलने पर सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को यहां राजकीय चिकित्सालय के मोर्चरी रूम में रखवाया।
पुलिस ने इस संबंध में ट्रैक्टर चालक को राउण्डअप किया है। हैडकांस्टेबल सुखवीर सिंह ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम गुरुवार सुबह करवाया जाएगा। इस संबंध में अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं करवाया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो