scriptताऊ को कुल्हाड़ी से किया घायल, मामला दर्ज | uncle was injured by ax, case filed | Patrika News
श्री गंगानगर

ताऊ को कुल्हाड़ी से किया घायल, मामला दर्ज

-गांव 4 एपीएम में रास्ता विवाद को लेकर 2 भाई रविवार को आपस में भिड़ गए। विवाद में भतीजे ने अपने ताऊ को कुल्हाड़ी मार कर घायल कर दिया।

श्री गंगानगरMay 21, 2018 / 07:25 am

pawan uppal

crime

ताऊ को कुल्हाड़ी से किया घायल, मामला दर्ज

अनूपगढ़.

गांव 4 एपीएम में रास्ता विवाद को लेकर 2 भाई रविवार को आपस में भिड़ गए। विवाद में भतीजे ने अपने ताऊ को कुल्हाड़ी मार कर घायल कर दिया। जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे अंयत्र रैफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची और घायल के पर्चा बयान लिए। इस मामले में गुरसेवक ङ्क्षसह पुत्र केवल ङ्क्षसह ने उसके पिता को घायल करने के आरोप में केस दर्ज करवाया है।
बूथ मजबूत होगा तो पार्टी मजबूत होगी

गुरसेवक सिंह ने पुलिस को बताया कि रविवार को सुबह 8 बजे उनके पड़ोसी गुरजोत सिंह तथा बख्तावर ङ्क्षसह उनके घर के सामने बने खड़वंजा सड़क की ईटें उखाड़ रहे थे कि इसी दौरान उसके पिता केवल ङ्क्षसह ने उन्हें रोकने की कोशिश की, मगर वह नहीं माने और लाठियों तथा कुल्हाड़ी लेकर आए तथा उसके पिता पर हमला कर दिया।
कैमिकल युक्त पानी डिग्गियों में न डालने के निर्देश

जिस पर उसने तथा उसके भाई गुरप्रीत सिंह ने अपने पिता को छुड़ाने की कोशिश की। तभी गुरजोत ङ्क्षसह पुत्र बख्तावर ङ्क्षसह ने उसके पिता पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया, इससे उनकी टांग टूट गई। इसके बाद उसने व उसके भाई गुरप्रीत सिंह ने उन्हें छुड़ाया। गुरजोत सिंह और बख्तावर ङ्क्षसह मौके से भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो