श्री गंगानगर

वट़सअप ग्रुप में वीडियो वायरल करना पड़ा महंगा, एक गिरफ्तार

Video viral in Wattsup group राजस्थान में पहली बार बच्चों से जुड़े अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में नशा मुक्ति केन्द्र के संचालक को गिरफ्तार किया गया है।

श्री गंगानगरJan 24, 2020 / 12:02 am

surender ojha

वट़सअप ग्रुप में वीडियो वायरल करना पड़ा महंगा, एक गिरफ्तार,वट़सअप ग्रुप में वीडियो वायरल करना पड़ा महंगा, एक गिरफ्तार

जयपुर. राजस्थान में पहली बार बच्चों से जुड़े अश्लील वीडियो (चाइल्ड पोर्न वीडियो) देखने और उसे वायरल करने के मामले में श्रीगंगानगर के एक नशा मुक्ति केन्द्र के संचालक अकबर खान को गिरफ्तार किया गया है। एसओजी के तहत जयपुर स्थित साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन यूनिट ने यह कार्रवाई की है।
एसओजी के एडीजी अनिल पालीवाल ने बताया कि नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल के स्टेट पोर्टल पर इस संबंध में शिकायत मिली थी। इसके बाद यूनिट के उप निरीक्षक गजेन्द्र शर्मा ने चाइल्ड पोनोग्राफी की जांच करते हुए आरोपी अकबर खान को हिरासत में लिया। पूछताछ और पड़ताल के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे गुरुवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे चार दिन के रिमांड पर सौंपा है। उन्होंने बताया कि राजस्थान में इस तरह का यह पहला मामला है।
एडीजी अनिल पालीवाल ने बताया कि श्रीगंगानगर में ‘गंगानगर का राजनीतिक अखाड़ाÓ वाट्सऐप ग्रुप संचालित है। इसमें संभ्रांत और राजनीतिक व्यक्ति सदस्य हैं। आरोपी अकबर ने इस ग्रुप में 27 दिसम्बर की रात्रि को अपने मोबाइल से चाल्इड पोर्न वीडियो डाल दी। एडमिन रजत स्वामी ने उसे ग्रुप से हटा दिया। लेकिन सामाजिक कार्यकर्ता चन्द्र कुमार सोनी ने नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर इस संबंध में शिकायत की थी। अनुसंधान अधिकारी गजेन्द्र शर्मा ने शिकायतकर्ता के मोबाइल से आरोपी के खिलाफ सबूत जुटाए। आरोपी पहले भी रायसिंहनगर और श्रीगंगानगर में संगीन मारपीट के मामलों में न्यायिक अभिरक्षा में जा चुका है।
एडीजी पालीवाल ने बताया कि इन्वेस्टिगेशन यूनिट नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल की मॉनिटरिंग करती है और इस पर बलात्कार, पोर्न वीडियो, चाइल्ड पोर्नोग्राफी की शिकायत मिलने पर कानूनी कार्रवाई करती है। राजस्थान साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन यूनिट ने चार माह में 20 से अधिक पोर्न साइट को बंद करवाया है। जबकि 200 से अधिक अश्लील लिंक भी बंद करवाए गए हैं।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.