scriptपर्यटन विभाग के नक्शे पर उभरेगा भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित गांव 6 एमएसआर | Village 6 MSR located on Indo-Pak international border will emerge on | Patrika News

पर्यटन विभाग के नक्शे पर उभरेगा भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित गांव 6 एमएसआर

locationश्री गंगानगरPublished: Mar 24, 2022 06:37:30 pm

Submitted by:

Ajay bhahdur

-लैला मजनूं की मजार पर 14 जून को लगने वाला मेला लगाया जाएगा पर्यटन विभाग की देखरेख-सीमा सुरक्षा बल की चौकी को पर्यटन स्थल के रू प में विकसित करने के होंगे प्रयास-संभागीय आयुक्त ने अनूपगढ़ क्षेत्र का किया दौरा, कार्यालयों का किया निरीक्षण

पर्यटन विभाग के नक्शे पर उभरेगा भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित गांव 6 एमएसआर

पर्यटन विभाग के नक्शे पर उभरेगा भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित गांव 6 एमएसआर

अनूपगढ़. भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा चौकी पर स्थित सीमा सुरक्षा बल की मजनू पोस्ट व गांव 6 एमएसआर स्थित लैला-मजनू की मजार पर्यटन विभाग के नक्शे पर नजर आएंगे। इसके लिए संभाग स्तर पर प्रयास शुरू किए गए है। संभागीय आयुक्त बीकानेर नीरज के पवन ने गुरुवार को क्षेत्र का दौरा कर उपखंड कार्यालय, तहसील व पंचायत समिति का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षक ने दौरान उन्होंने लम्बित प्रकरणों की जानकारी लेते हुए उनके यथा संभव त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी प्रियंका तलानिया, पंचायत समिति विकास अधिकारी वैभव अरोड़ा, उपखंड कार्यालय से शिव डेलु, गिरदावर मनजीत सिंह भी मौजूद रहे। वहीं उपखंड अधिकारी प्रियंका तलानिया एवं सीमा सुरक्षा बल के डीआईजी पुष्पेंद्र सिंह से पर्यटन की संभावनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। इससे पूर्व पुलिस की जवानों की तरफ से संभागीय आयुक्त को गार्ड ऑफ आर्नर दिया गया।
संभागीय आयुक्त पवन ने तीनों कार्यालय के निरीक्षण करने के पश्चात गांव 6 एमएसआर स्थित लैला मजून की मजारों पर जाकर पर्यटन की संभावनाओं के बारे में जिला कलक्टर,उपखंड अधिकारी व पंचायत समिति विकास अधिकारी से चर्चा की। मजारों के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने लैला-मजनू की मजारों पर चद्दर चढ़ाई व श्रद्धा से शीस नवाया। इसके अलावा उन्होंने उपखंड अधिकारी से मजारों के बारे में विस्तार से चर्चा भी की। संभागीय आयुक्त ने अधिकारियों को उक्त स्थान को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए निर्देश दिए। पर्यटन विभाग के नक्शे पर उभारने के लिए लैला मजनू की मजारों पर 14 जून को लगने वाले वार्षिक मेला को प्रशासन की देखरेख में आयोजित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा सीमा सुरक्षा बल की सीमा चौकी मजनू को भी अन्य कई सीमा चौकियों की तर्ज पर पर्यटन स्थल के रूप विकसित करने के सीमा सुरक्षा बल के डीआईजी से चर्चा की। संभागीय आयुक्त के पवन ने प्रेस को बताया कि लैला मजनू यहां कई किवदंतियों में प्रचलित है। उन्होंने कहा कि हम चाहते है उसको पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाए।14 जून को लगने वाले मेला को यादगार बनाने के लिए पर्यटन विभाग से चर्चा की गई है,उन्होंने इस पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया है। पर्यटन विभाग इस स्थान से जुड़ेगा तो राजस्थान के पर्यटन के मैप पर लैला मजनू की मजार आ जाएगी तो पर्यटक यहां आने लगेंगे।इसका लाभ पूरे अनूपगढ़ को मिलेगा। इसी के साथ-साथ बॉर्डर की पोस्ट को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए सीमा सुरक्षा बल के डीआईजी से वार्ता की गई है। खाजूवाला की एक सीमा चौकी को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है,सीमा सुरक्षा बल के सहयोग से मजनू पोस्ट को भी पर्यटन स्थल बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मेला को यादगार बनाने के लिए जिला कलक्टर व उपखंड अधिकारी की तरफ से योजना बनाकर पर्यटन विभाग को भेजी जाएगी। उक्त दोनों स्थानों को पर्यटन स्थल के रूप में विक सित किया जा सके इसके लिए संभागीय स्तर पर हर संभव मदद की जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो