script

बादल छाए, मौसम का फिर बदला मिजाज

locationश्री गंगानगरPublished: Mar 24, 2019 02:22:16 pm

Submitted by:

jainarayan purohit

https://www.patrika.com/sri-ganga-nagar-news/

Cloud

बादल छाए, मौसम का फिर बदला मिजाज

श्रीगंगानगर.

पिछले कुछ दिन से सूरज की तपन में आ रही तेजी के बीच रविवार को एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला। हवा चलने लगी और इसके साथ ही हलकी ठंडक का असर भी नजर आने लगा। शहर और इसके आसपास के इलाके में सुबह से ही ऐसे हालात थे। सुबह करीब साढ़े पांच बजे के आसपास यहां हवा तेज था ठंडक भरी थी। धूप खिली तो हालात सामान्य होने की उम्मीद जगी लेकिन सुबह दस बजे तक एक बार फिर तेज हवा असर दिखाने लगी।

मौसम में इस बदलाव के साथ ही लोगों की दिनचर्या भी बदली है। पिछले कुछ दिनों से हलके वस्त्रों का उपयोग कर रहे लोग रविवार सुबह हलके ऊनी कपड़ों में नजर आए। रेल और बस में सफर करने वाले लोगों पर सर्दी का असर साफ नजर आ रहा था। इलाके में शनिवार रात से ही ठंडी हवा चल रही थी लेकिन रविवार को इसका असर तेज हो गया।
दोपहर तक आसमान में बादल छाए हुए थे तथा हलकी ठंडक का असर बना हुआ था।

ट्रेंडिंग वीडियो