scriptकुई में कुदाई करते समय मिट्टी ढहने से एक श्रमिक की दबने से मौत | While digging in a well, a worker dies due to collapse of soil | Patrika News

कुई में कुदाई करते समय मिट्टी ढहने से एक श्रमिक की दबने से मौत

locationश्री गंगानगरPublished: Sep 21, 2021 11:58:05 pm

Submitted by:

Raj Singh

पुलिस, प्रशासन मौके पर पहुंचा, ग्रामीण जमा

नेतेवाला (श्रीगंगानगर). चूनावढ़ थाना इलाके में गांव 6 एमएल की रोही में मंगलवार दोपहर बाद खुदाई करते समय करीब 20- 25 फुट गहरी कुई में मिट्टी ढहने से एक श्रमिक दब गया। जिसको निकालने के लिए बचाव कार्य शुरू किया गया। रात करीब आठ बजे श्रमिक को कुई से बाहर निकाला गया। जहां उसकेा राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को घटना की खबर की। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार गांव छह एमएल की रोही में दुर्गा प्रसाद पुत्र रामकुमार गौड के खेत में ट्यूबेल की पाइप लाइन बाहर निकालने के लिए साइड में कुई खुदवाई चल रही थी। कुई का कार्य घमूड़वाली निवासी राजेश कुमार पुत्र सोहन लाल नायक व उसका साथी साहब राम नायक पुत्र भूराराम नायक कर रहे थे। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे बाद राजेश नायक कुई के अंदर खुदाई कर रहा था और साहब राम बाल्टी से मिट्टी निकाल रहा था। तभी अचानक पाइप के पास से मिट्टी गिरनी शुरू हो गई। इस पर राजेश नायक ने शोर किया तो ऊपर खड़ा साहबराम रस्सी के सहारे नीचे उतरा। इसी दौरान मिट्टी ज्यादा गिर गई थी। वह बाहर आया और शोर मचाया तथा कुई मालिक को सूचना दी। आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे श्रमिक व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मामले की सूचना मिलने पर एम्बुलेंस 108, एडीशनल एसपी सहीराम बिश्नोई, ग्रामीण सीओ भंवरलाल, एसडीएम उम्मेद सिंह रत्नू, तहसीलदार संजय अग्रवाल, चूनावढ़ थाना प्रभारी परमेश्वर सुथार मय जाब्ते के मौके पर पहुंच गए। वहीं गिरदावर धर्मपाल सहारण, गिरदावर ओम प्रकाश के अलावा गांव महिया वाली निवासी भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सतपाल कासनिया, महियावाली सरपंच राकेश बेनीवाल सहित आसपास के ग्रामीण एकत्रित हो गए। इस दौरान बारिश शुरू हो गई। जहां कुई पर त्रिपाल लगाया गया।
जुगाड़ से निकाला श्रमिक

– गांव के बलराज व देसराज ने लोहे के ड्रमों को काटकर कुई साइज का बनाया। जिनको नट बोल्ट से जोड़ा गया। इन ड्रमों के जुगाड़ को कुई में डालकर मिट्टी निकालने का कार्य शुरू किया गया। करीब चार घंटे के बाद मिट्टी में दबे श्रमिक राजेश को बाहर निकाला गया। जो बेसुध था। तत्काल उसको एम्बुलेंस से राजकीय चिकित्साय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। इनका मेहनताना कुई मालिक ने दिया।
परिजनों में मचा कोहराम

– साहब राम पुत्र भूराराम नायक ने बताया कि उन्होंने 70 रुपए फुट के हिसाब से कुई खोदना तय किया था। 40 फुट खोदनी थी। वे सोमवार को सुबह 10 बजे कुई खोदने को लगे थे। 20 फुट के करीब खोदी थी। मंगलवार सुबह फिर खुदाई शुरू की थी। राजेश नायक शादीशुदा है। उसके चार बच्चे हैं। जिसमें दो लडक़े व दो लड़कियां हैं। जब इस घटना की खबर परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो