scriptट्रेफिक व्यवस्था में सुधार व नशे पर अकुंश लगाएंगे | Will improve the traffic system and curb drugs | Patrika News

ट्रेफिक व्यवस्था में सुधार व नशे पर अकुंश लगाएंगे

locationश्री गंगानगरPublished: Oct 26, 2021 09:02:58 pm

Submitted by:

sadhu singh

एसपी ने किया निरीक्षणसूरतगढ़. सिटी थाना में पुलिस कर्मियों से बातचीत करतेे एसपी।सूरतगढ़. जिला पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने मंगलवार को सर्किल के पुलिस थानों का निरीक्षण किया। इसके तहत राजियासर के बाद सिटी थाना व सदर थाना का जायजा लिया। सिटी थाना में एचएम रूम, अनुसंधान अधिकारी रूम, हवालात, कम्प्यूटर कक्ष, गार्ड रूम, रिकॉर्ड रूम, स्वागत कक्ष,मैस आदि का निरीक्षण किया।

ट्रेफिक व्यवस्था में सुधार व नशे पर अकुंश लगाएंगे

ट्रेफिक व्यवस्था में सुधार व नशे पर अकुंश लगाएंगे

एसपी ने किया निरीक्षण
सूरतगढ़. सिटी थाना में पुलिस कर्मियों से बातचीत करतेे एसपी।
सूरतगढ़. जिला पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने मंगलवार को सर्किल के पुलिस थानों का निरीक्षण किया। इसके तहत राजियासर के बाद सिटी थाना व सदर थाना का जायजा लिया। सिटी थाना में एचएम रूम, अनुसंधान अधिकारी रूम, हवालात, कम्प्यूटर कक्ष, गार्ड रूम, रिकॉर्ड रूम, स्वागत कक्ष,मैस आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस थाना परिसर में बने पुलिस कर्मियों के क्वार्टरों की हालत भी देखी। इस संबंध में उन्होंने डीएसपी शिवरतन गोदारा व सिटी थानाधिकारी रामकुमार लेघा से क्वार्टरों की संख्या के बारे में जानकारी ली। इससे पूर्व सिटी थाना में पहुंचने पर आरएसी के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑर्नर दिया। वही सदर थाना में भी पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने निरीक्षण किया। पुलिस कर्मियों की बैठक लेकर अपराधों पर अकुंश लगाने के निदेश दिए। इस मौके पर थानाधिकारी सुभाष बारोला भी मौजूूद रहेे।
ड्यूटी के प्रति रहे सर्तक, अवैध धंधों पर हो सख्त कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक ने सिटी थाना में पुलिस कर्मियों की बैठक ली। इसमें उन्होंने लम्बित प्रकरणों का निस्तारण त्वरित गति से करने, अवैध धंधों पर सख्ती से अकुंश लगाने के निर्देश दिए। वही बीट कांस्टेबलों को अपने अपने क्षेत्र में होने वाली अवैध गतिविधियों पर नजर रखते हुए त्वरित गति से कार्रवाई करने की हिदायत दी। इस मौके पर डीएसपी शिवरतन गोदारा, सिटी थानाधिकारी रामकुमार लेघा भी मौजूद रहेे।
नशे की गतिविधियों के खिलाफ कार्ययोजना बनाएंगे
पुलिस अधीक्षक ने पत्रकारों को बताया कि सभी थाना क्षेत्रों में ट्रेफिक व्यवस्था को लेकर समस्या आ रही है। पुलिस कर्मियों की कमी चल रही है। क्षेत्र में ट्रेफिक व्यवस्था को ओर सुदृढ़ बनाएंगे। वही क्षेत्र में युवाओं में नशे की प्रवृति बढऩे के मामलों में अकुंश लगाने के लिए कार्ययोजना तैयार कर कार्रवाई करेंगेे। एक सवाल पर उन्होंने कहा कि सूर्योदयनगरी क्षेत्र में पुलिस चौकी के बारे में पूरी जानकारी लेकर चालू किया जाएगा ताकि अपराधों पर अंकुश लग सके।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो