22 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सरसों की फसल की आवक के साथ ही सूने पड़े पिड़ों पर लौटी रौनक, कारोबारी प्रसन्न

-सरसों व चना की समर्थन मूल्य पर 1 अप्रेल से शुरू होगी खरीद -सरकारी खरीद को लेकर खरीद एजेंसी ने पूर्ण की तैयारियां

2 min read
Google source verification
सरसों की फसल की आवक के साथ ही सूने पड़े पिड़ों पर लौटी रौनक, कारोबारी प्रसन्न

सादुलशहर. शहर की पुरानी धान मण्डी में नई सरसों की ढेरी लगाते श्रमिक। -फोटो : पत्रिका

आकाश अरोड़ा

सादुलशहर. धान मण्डी में कृषि जिनसों की आवक के साथ रौनक लौटनी शुरू हो गई है। सरसों की आवक धीरे-धीरे जोर पकड़ती जा रही है। गत एक सप्ताह से करीब एक हजार क्विंटल सरसों की आवक प्रतिदिन हो रही है। सरसों की अभी तक समर्थन मूल्य पर खरीद शुरू नहीं होने के कारण किसानों को कम भाव पर सरसों बेचनी पड़ रही है। सरसों 4600 रुपए से 5000 रुपए प्रति क्विंटल के भाव से बिक रही है।

धान मण्डी में लौटी रौनक

सरसों की फसल की आवक के साथ ही सूने पड़े पिड़ों पर रौनक लौट आई है। सरसों की आवक के चलते पिड़ भरे नजर आ रहे हैं। कृषि उपज मण्डी समिति के सहायक सचिव बलदेव ङ्क्षसह राठौड़ ने पत्रिका को बताया कि धान मण्डी में गत करीब एक पखवाड़े से नई सरसों की आवक शुरू हो चुकी है। सरसों की आवक दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इन दिनों धान मण्डी में सरसों की आवक प्रतिदिन एक हजार से 1300 क्विंटल है। आने वाले दिनों में यह आवक और जोर पकड़ेगी। धान मण्डी में कृषि जिनसों की आवक के साथ ही विभिन्न खाद्य पदार्थों के साथ-साथ अन्य दुकानों पर भी कारोबार बढ़ा है व मंदे की मार झेल रहे दुकानदारों को मंदे से कुछ निजात मिली है।

सरसों व चना सरकारी खरीद 1 अप्रेल से

सादुलशहर क्रय-विक्रय सहकारी समिति लि. के लेखाकार कुलदीप हुड्डा ने पत्रिका को बताया कि सरसों व चना की समर्थन मूल्य पर खरीद का कार्य 1 अप्रेल से प्रारम्भ होगा। इस बार समर्थन मूल्य पर सरसों का भाव 5650 रुपए व चना का भाव 5440 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया हुआ है, जबकि सरसों व चना के लिए ऑनलाइन पंजीयन कार्य 20 मार्च से शुरू हो चुका है। इसके तहत एक जन आधार पर एक ही पंजीयन मान्य है। क्रय केन्द्र पर फसल बेचान के लिए आने वाले कृषक से आधार पर आधारित अभिप्रमाणन के बाद ही जिनस की खरीद की जाएगी। सरसों व चना के लिए करीब 200 किसानों ने अभी तक पंजीयन करवाया है।

खरीद के लिए समस्त तैयारियां पूर्ण

खरीद केन्द्र प्रभारी व क्रय-विक्रय सहकारी समिति लि. के लेखाकार कुलदीप हुड्डा ने पत्रिका को बताया कि सरसों की समर्थन मूल्य पर खरीद राजफेड व नैफेड के लिए सादुलशहर क्रय-विक्रय सहकारी समिति लि. की ओर से खरीद केन्द्र टिण्डा मण्डी में की जाएगी।खरीद केन्द्र पर समस्त आवश्यक तैयारियां व समुचित प्रबंध कर लिए गए हैं तथा 14 हजार थैले बारदाना समिति को उपलब्ध हो चुका है। हुड्डा ने बताया कि खरीद केन्द्र पर प्रति किसान 25 क्विंटल तक सरसों की खरीद की जाएगी, जिसमें सरसों प्रति हैक्टेयर 17.49 क्विंटल व चना 10.95 क्विंटल प्रति हैक्टेयर खरीद की जाएगी।

तेलीय म‘छरों का भी प्रकोप बढ़ा

खेत खलिहानों में सरसों की फसल की कटाई के साथ तेलीय म‘छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है, जिस कारण दुपहिया वाहनों चालकों का वाहन चलाते समय सर्वाधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आंखों में म‘छर पड़ जाने के कारण दुर्घटनाओं का भी अंदेशा बना रहता है। क्षेत्र में चहुं ओर सरसों की फसल के इन तेलीय म‘छरों का पैदल चलने वाले नागरिकों को भी झेलना पड़ रहा है।