script

रात को लड़को के घर में आई अकेली लड़की, मोहल्ले वालो ने मच दिया हंगामा

locationछिंदवाड़ाPublished: Mar 18, 2017 12:10:00 pm

रात को लोगों ने युवकों के रहने वाले मकान में एक महिला को जाते हुए देखा तो हंगामा कर दिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच महिला को उसके परिजन के पास पहुंचा दिया।

शहर की नागपाल कॉलोनी में शुक्रवार रात को लोगों ने युवकों के रहने वाले मकान में एक महिला को जाते हुए देखा तो हंगामा कर दिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच महिला को उसके परिजन के पास पहुंचा दिया और युवकों को जानकारी करने के लिए अपने साथ ले गई। 

यह महिला यहां खाना लेने के लिए आई थी। पुलिस ने बताया कि युवकों के मकान में एक महिला के जाने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां लोग जमा हो गए। पुलिस ने युवकों व महिला से जानकारी ली। महिला ने बताया कि ये युवक उसके गांव के ही है और उसके परिवार का एक मरीज अस्पताल में भर्ती है। 


वह इन युवकों के पास खाना लेने के लिए आई है। पुलिस ने महिला को परिजनों से बातचीत करके उनके पास पहुंचा दिया। वहीं पुलिस यहां से युवकों को अपने साथ थाने ले गई। पुलिस ने बताया कि इन युवकों से जानकारी ली जाएगी।

ट्रेंडिंग वीडियो