script‘सरपंची’ के लिए घुंघट में वोट देने आई महिलाएं | Women came to vote for 'Sarpanchi' | Patrika News

‘सरपंची’ के लिए घुंघट में वोट देने आई महिलाएं

locationश्री गंगानगरPublished: Jan 23, 2020 07:34:29 pm

Submitted by:

Krishan chauhan

https://bit.ly/2m0A1NZ
 

‘सरपंची’ के लिए घुंघट में वोट देने आई महिलाएं

‘सरपंची’ के लिए घुंघट में वोट देने आई महिलाएं

‘सरपंची’ के लिए घुंघट में वोट देने आई महिलाएं

-सुबह से लेकर शाम पांच बजे के बाद तक चुनाव में खूब उत्साह व जोश देखा गया

-छह प्रत्याशी चुनाव मैदान में,2486 वोट,पोल हुए 2151,86.52 प्रतिशत हुआ मतदान
श्रीगंगानगर.महिला शक्ति को पंचायती राज संस्था में मजबूत करने करने के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया और हाल ही में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महिला शक्ति को ज्यादा भागीदारी के लिए घुंघट पर्था समाप्त करने का आह्वान किया लेकिन ग्रामीण अंचल में आज ही अधिकांश महिलाएं गांव-गुवाड़ व बड़े-बुजुर्गों की लोकलाज से घुंघट में ही रहती है। बुधवार को बूथ पर मतदान करने आई अधिकांश महिलाएं घुघंट में ही थी। यह स्थिति पंचायत समिति रायसिंहनगर की ग्राम पंचायत श्यामगढ़ (59 एनपी) पर मतदान के लिए बनाए गए तीन बूथों पर देखने को मिली। यहां पर कुल 2486 मतदाता थे और इनमें शाम 5.52 बजे तक 86.52 प्रतिशत 2151 वोट पोल हुए। उल्लेखनीय है कि सरपंच पद के लिए यहां पर छह प्रत्याशी चुनाव मैदान में है और इनमें विजय सिंह धायल,मनीराम नायक व नंदराम जाखड़ के बीच कांटे की टक्कर रही तो राकेश झौरड़,मांगी लाल नाई व मोहन लाल ने मुकाबला को कड़ा बनाएं रखा। मनीराम नायक 79 वोट से चुनाव जीत गए। इनकी टक्कर विजय सिंह धायल के साथ रही।
अतिसंवेदनशील बूथ–सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया। अतिसंवेदनशील बूथ से होने से यहां पर महिला कांस्टेबल सहित अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तक तैनात किया गया। यहां पर 104,105 व 106 तीन बूथ बनाए गए। सुबह मतदान शुरू हुआ तो भीड़ थोड़ी कम रही और तीन बूथ पर सबह दस बजे तक 368 मतदाताओं ने मतदान किया।
मौसम खुला,लाइन बढ़ी–इसके बाद मौसम खुला और धूप खिली। इसी के साथ मतदान की प्रक्रिया में तेजी आ गई। मतदान को लेकर पुरुष,महिला,बुजुर्ग व युवक-युवतियों में भी मतदान को लेकर काफी जोश व उत्साह देखा गया। महिलाओं की मतदान को लेकर लंबी-लंबी लाइन लगी रही। 12 बजे तक तीनों बूथों पर 749 मतदान हो गए। मतदान के लिए कर कोई पहले अपना मतदान करने को लेकर उत्सुक दिखा। दोपहर तीन बजे तक तीनों बूथों पर 1639 मतदाताओं ने मतदान किया और शाम चार बजे तक तीन बूथों पर 1825 मतदाताओं ने मतदान किया और आखिर समय 5.52 बजे तक तीनों बूथों पर 2151 वोट पोल हुए।
खूब किया,मतदान- ग्रामीण अंचल में महिलाएं सज्ज-धज्जकर मतदान करने के लिए महिलाएं आई। इनमें अधिकांश महिलाएं घुंघट में मतदान करने के लिए लाइन में लगी रही। लेकिन महिलाओं में मतदान को लेकर काफी जोश व उत्साह देखा गया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने मतदान किया। इस बूथ पर पूर्व विधायक सोना देवी बावरी ने अपने परिवार के साथ मतदान किया। पूर्व सरपंच सुकड़ी देवी वोट देने के लिए आई लेकिन घुंघट में नजर आई।
खूब चर्चा,कौन आगे—मतदान को लेकर बूथ से 100 मीटर दूरी पर दो साइड में सरपंच पद के प्रत्याशियों डेरा डाले रखा और पर्ची बनाकर मतदाताओं को दी जा रही थी। साथ ही कौन आगे तो कौन पीछे की चर्चा भी होती रही। साथ ही कितने वोट पोल हुए आदि पर मतदाता चर्चा में मशगूल रहे। आखिरी समय तक एक-एक वोट के लिए उम्मीदवार संघर्ष करते रहे।
———–
ग्राम पंचायत श्यामगढ़

तीन बूथ-कुल वोट 2486
बूथ नंबर 104 763

बूथ नंबर 105 704
बूथ नंबर 106 684

वोट वोल हुए- 2151
वोट प्रतिशत– 856.52

सरपंच के प्रत्याशी-06

किसको कितने मत मिले
1.मनीराम नायक-746
2.विजय सिंह धायल-667
3.नंदराम जाखड़-357
4.मांगी लाल नाई-139
5.राकेश झौरड़-119
6.मोहन लाल नायक-118
7.नोटा को वोट मिले-05
कु वोट पोल हुए-2151

( जैसा कि ग्राम पंचायत श्यामगढ़ में मतदान अधिकारी विजय सिंह शर्मा ने पत्रिका को बताया)।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो