9 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बॉर्डर की सुरक्षा में तैनात महिला सुरक्षाकर्मी हरदम रखती है दुश्मन पर नजर

आधुनिक हथियारों से लैस होकर करती हैं गश्त

less than 1 minute read
Google source verification
बॉर्डर की सुरक्षा में तैनात महिला सुरक्षाकर्मी हरदम रखती है दुश्मन पर नजर

बॉर्डर की सुरक्षा में तैनात महिला सुरक्षाकर्मी हरदम रखती है दुश्मन पर नजर

श्रीगंगानगर. आंधी, बारिश या फिर हो भीषण गर्मी व सर्दी भारतीय सीमा सुरक्षा बल की ये महिला सुरक्षाकर्मी आधुनिक हथियारों से लैस होकर बॉर्डर दिन-रात बॉर्डर पर नजर रखती हैं। बॉर्डर पर परिंदा भी इनकी नजर में आने से बच नहीं सकता। बॉर्डर की विकट परिस्थितियों में भी चेहरे पर मुस्कान लिए अपनी ड्यूटी को बखूबी अंजाम देती है।

बीएसएफ की ये महिला सुरक्षाकर्मियों को आधुनिक हथियारों से लैस किया गया है। जो बॉर्डर पर पुुरुष सुरक्षाकर्मियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर दुश्मन पर नजर रखती हैं। दिन हो या रात हर मौसम में बॉर्डर की सुरक्षा में तैनात रहती हैं। त्योहार हो या अन्य कोई कार्यक्रम व परिवार जनों से दूर रहकर केवल अपने देश के लिए फिक्र करती हैं। बॉर्डर की चौकसी में तैनात इन महिला सुरक्षाकर्मियों को टे्रेनिंग देकर इतना मजबूत कर दिया जाता है, वे किसी भी परिस्थिति में घबराए नहीं। जब हम घरों में सुरक्षित बैठे रहते हैं, तब ये महिला व पुरुष सुरक्षाकर्मी बॉर्डर पर तपती दोपहरी में दुश्मन पर नजर गडाए रहते हैं। बॉर्डर पर जरा सी हलचल होते ही दक्ष निशानेबाज महिला सुरक्षाकर्मी हरकत में आ जाती हैं।

जब देश की अन्य महिलाएं व युवतियां अपने-अपने घरों में तीज-त्योहार मना रही होती है तो बीएसएफ की महिला सुरक्षाकर्मी बॉर्डर पर गश्त करती हैं, जिससे किसी दुश्मन की नजर देश पर नहीं पड़े। बीएसएफ सूत्र बताते हैं कि महिला सुरक्षाकर्मियों की ओर से बखूबी सुरक्षा व्यवस्था को अंजाम दिया जा रहा है।

स्वतंत्रता के सजग प्रहरी- भीषण गर्मी और उमस के दौर में भी सीमा सुरक्षा बल की महिला प्रहरी भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पेट्रोलिंग करते हुए। इनकी सतर्कता की बदौलत देशवासी आराम की नींद सोते हैं। स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ पर इन्हें सलाम।