scriptसुपर क्रिटिकल थर्मल में हादसा, श्रमिक हुआ घायल | Worker were injured in Super Critical Thermal | Patrika News

सुपर क्रिटिकल थर्मल में हादसा, श्रमिक हुआ घायल

locationश्री गंगानगरPublished: Nov 19, 2018 02:32:57 pm

Submitted by:

Jyoti Patel

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

rajasthan news

सुपर क्रिटिकल थर्मल में हादसा, श्रमिक हुआ घायल

सूरतगढ़ थर्मल/श्रीगंगानगर. जिले के सूरतगढ़ थर्मल में नव निर्मित 660 मेगावाट की आठवीं सुपर क्रिटिकल इकाई की बॉयलर साइट पर काम करते समय गिरने से मजदूर घायल हो गया। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह 9 बजकर 30 मिनट के करीब नव निर्मित 660 मेगावाट की आठवीं सुपर क्रिटिकल इकाई में 23 मीटर ऊँचाई पर डक्टिंग में काम करते समय अनियंत्रित होकर गिरने से ठुकराना निवासी श्रमिक हनुमान (20 वर्ष) पुत्र कानसिंह घायल हो गया। जिसे साथी श्रमिको ने एम्बुलेंस में आवासीय कॉलोनी चिकित्सालय लाया गया, जहाँ से उसे प्राथमिक उपचार के बाद सूरतगढ़ रेफर किया गया।
हादसे में श्रमिक के सिर पर चोट लगी है। गनीमत रही कि गिरने के बाद श्रमिक डक्टिंग में अटक गया। जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालंकि श्रमिक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो