scriptझांसी: सड़क दुर्घटना में 10 श्रद्धालुओं की मौत, 12 घायल  | 10 devotees killed in road accident in jhansi 12 injured | Patrika News

झांसी: सड़क दुर्घटना में 10 श्रद्धालुओं की मौत, 12 घायल 

Published: Mar 29, 2015 05:15:00 am

Submitted by:

उत्तर प्रदेश में झांसी जिले के माठ क्षेत्र में शनिवार देर रात हुई सड़क दुर्घटना में 10 श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई और 12 गंभीर रुप से घायल हो गए। 

उत्तर प्रदेश में झांसी जिले के माठ क्षेत्र में शनिवार देर रात हुई सड़क दुर्घटना में 10 श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई और 12 गंभीर रुप से घायल हो गए। 

इस हादसे के विरोध में रविवार सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवा दिया। 

पुलिस प्रवक्ता ने यहां बताया कि माठ इलाके के भुजौद गांव से शनिवार रात दो ट्रैक्टर ट्रालियों पर सवार होकर कुछ श्रद्धालु मध्य प्रदेश के दतिया क्षेत्र में रतनगढ़ माता मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। रात करीब साढ़े दस बजे वन रेंज आफिस के निकट एक मंदिर में नारियल चढ़ाने के लिए दोनों ट्रैक्टर सड़क के किनारे खड़े कर दिए गए। 

इसी दौरान एक अनियंत्रित ट्रक ने ट्रैक्टरों को टक्कर मार दी, जिसमें रामेश्वर(50), अशोक(50), श्रीराम(42), मीरा देवी(45), प्रेमा देवी(45), संतोषी यादव(45), उर्मिला(40), कुमारी ओशिका(12), विक्की(13) (चार महिलाओं और दो बच्चों) समेत दस लोगों की मृत्यु हो गई। 

घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जिसमें तीन की हालत गंभीर है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो