scriptखडग़पुर में तृणमूल कांग्रेस कार्यालय पर गोलीबारी, पार्षद के पति समेत दो की हत्या | 2 dead in firing at Trinamool Congress office in Kharagpur | Patrika News

खडग़पुर में तृणमूल कांग्रेस कार्यालय पर गोलीबारी, पार्षद के पति समेत दो की हत्या

Published: Jan 12, 2017 07:34:00 am

Submitted by:

Kamlesh Sharma

अज्ञात हमलावरों ने खडग़पुर के वार्ड नंबर 18 स्थित तृणमूल कांग्रेस कार्यालय में घुसकर बुधवार दोपहर पार्षद पूजा नायडू के पति श्रीनू नायडू समेत दो जनों की गोली मारकर हत्या कर दी। तीन अन्य जन गंभीर रूप से घायल हो गए।

Kharagpur

Kharagpur

अज्ञात हमलावरों ने खडग़पुर के वार्ड नंबर 18 स्थित तृणमूल कांग्रेस कार्यालय में घुसकर बुधवार दोपहर पार्षद पूजा नायडू के पति श्रीनू नायडू समेत दो जनों की गोली मारकर हत्या कर दी। तीन अन्य जन गंभीर रूप से घायल हो गए। इनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत संगीन बनी हुई है। हमलावर सरेआम फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पुलिस विभिन्न रास्तों पर नाकाबंदी कर हमलावरों की तलाश कर रही है।
पुलिस ने बताया कि खडग़पुर नगरपालिका की तृणमूल पार्षद पूजा नायडू के पति श्रीनू नायडू बुधवार दोपहर पार्टी कार्यालय में अपने साथियों के साथ बैठे थे। तभी वाहन से चार अज्ञात युवक पहुंचे। पहले बमबाजी की, फिर श्रीनू नायडू व उनके साथियों को लक्ष्य कर अंधाधुंध फायरिंग की। 
इलाके के दबंग माने जानेवाले श्रीनू नायडू के पेट और कमर में गोली लगी। सभी को पहले रेल अस्पताल में ले जाया गया, हालत गंभीर होने पर श्रीनू नायडू को कोलकाता के निजी अस्पताल में लाया गया। जहां उनकी सांस थम गई। धर्मा नामक व्यक्ति की भी मौत हो गई।
पहले भी किया था हमला

पुलिस ने बताया कि इससे पहले भी श्रीनू नायडू की कार के करीब कुछ अज्ञात युवकों ने गोली मारी थी। तेज रफ्तार में होने के कारण कार आगे निकल गई और श्रीनू नायडू बाल बाल बच गए। इससे पहले भी उन पर हमला किया गया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो