scriptनागालैंड में 391 किलोग्राम प्रतिबंधित गांजा बरामद | 391 KG weed seized in nagaland | Patrika News

नागालैंड में 391 किलोग्राम प्रतिबंधित गांजा बरामद

Published: Nov 30, 2015 01:15:00 am

Submitted by:

Ambuj Shukla

नागालैंड में रविवार को दो अलग-अलग मामलों में 391 किलोग्राम प्रतिबंधित गांजा
बरामद करके इस संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। कोहिमा उप विभागीय
पुलिस अधिकारी अतु जुम्वु ने बताया कि पहला मामला पेदुचा चेकपोस्ट का है
जहां एक वाहन की तलाशी में उसमें से 111 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।

नागालैंड में रविवार को दो अलग-अलग मामलों में 391 किलोग्राम प्रतिबंधित गांजा बरामद करके इस संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। कोहिमा उप विभागीय पुलिस अधिकारी अतु जुम्वु ने बताया कि पहला मामला पेदुचा चेकपोस्ट का है जहां एक वाहन की तलाशी में उसमें से 111 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।

यह गांजा वाहन में कुल 14 पैकेटों में छिपा कर रखा गया था। इनमें 10 किलोग्राम के सात पैकेट, सात किलोग्राम के चार पैकेट, पांच किलोग्राम के दो पैकेट और तीन किलोग्राम का एक पैकेट था। वाहन का चालक मणिपुर के सेनापति जिले के फैबुंग खुल्लेन गांव का निवासी है जिसे गिरफ्तार कर लिया गया और सेचु (जुब्जा) थाने में मामला दर्ज कर जांच शरु कर दी गयी है।

इसके बाद असम के एक मिनी ट्रक को पेदुचा चेकपोस्ट पर रोका गया और वाहन से 280 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। वाहन में गांजे के कुल 21 पैकेट रखे हुए थे जिसमें 15 किलोग्राम के कुल 14 पैकेट और 10 किलोग्राम के सात पैकेट शामिल थे। यह गांजा वाहन में छिपा कर रखा गया था।

इस वाहन का चालक फेक जिले के सुफुमे गांव का निवासी था जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इस संबंध में भी सेचु (जुब्जा) थाने में ही मामला दर्ज किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो