राज्य

जौनपुर: रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर 30 फीट गहरे खाई में गिरी, 8 की मौत- 30 से अधिक लोग घायल

घटना की मरने वालों की पहचान की पुष्टि नहीं हो पाई है। जबकि दुर्घटना में घायल सभी यात्रियों को इलाज के लिए एम्बुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भेजा गया।

Jun 14, 2017 / 07:13 pm

पुनीत कुमार

Bus Accident

इलाहाबाद मार्ग पर सिकरारा थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाली एक रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरने की सूचना है। जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई है, तो वहीं इस हादसे में 30 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। 
हादसा तब हुआ जब बुधवार को रोडवेज की बस सई नदी पर बने पुल से होकर जा रही थी। और अचानक नियंत्रण खो दिया। जिसके बाद पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए लगभग 30 फीट गहरे खाई में समा गई। तो वहीं हादसे के समय बस में कई सवारी बैठे हुए थे। 
सिविल लाइन डिपो की बस इलाहाबाद से सवारी भरकर जौनपुर आ रही थी कि दोपहर लगभग दो बजे अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। फिलहाल घटना की मरने वालों की पहचान की पुष्टि नहीं हो पाई है। जबकि दुर्घटना में घायल सभी यात्रियों को इलाज के लिए एम्बुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भेजा गया।
https://twitter.com/hashtag/FLASH?src=hash
जब बस खाई में पटली तो स्थानीय लोग चीख पुकार सुनने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे। जिसके थोड़े देर बाद मौके पर थानाध्यक्ष विश्वनाथ यादव भी वहां पहुंच गए। घायल लोगों को स्थानीय लोगों ने किसी तरह से निकाला। मौके पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक समेत कई राजनीतिक दल नेता भी मौजूद थे।

Home / State / जौनपुर: रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर 30 फीट गहरे खाई में गिरी, 8 की मौत- 30 से अधिक लोग घायल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.