राजस्थान सरकार की ओर से कोविड 19 के मद्देनजर प्रदेश के दो प्रमुख मंदिरों ऋषभदेव व गोगामेड़ी में श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन दर्शन की व्यवस्था की गई थी। इसके बाद वर्ष 2023 में राज्य के पांच अन्य प्रमुख मंदिरों में ऑनलाइन दर्शन शुरू किए गए। इसकी सफलता को देखते हुए अब राज्य सरकार की ओर से प्रदेश के 24 मंदिरों में ऑनलाइन दर्शन की व्यवस्था शुरू की जा रही है।
देश-विदेश के भक्त कर सकेंगे दर्शन
मंदिरों के पुजारियों का कहना है कि निजी मंदिरों में प्रतिदिन आरती व श्रृंगार का भक्तों को ऑनलाइन दर्शन करवाया जा रहा है। इससे बुजुर्ग व बीमार भक्त घर बैठे ही भगवान के दर्शन कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर ङ्क्षलक भी शेयर किया जाता है। देश विदेश के भक्त मंदिरों से जुड़ रहे हैं। इससे भक्तों की संख्या भी बढ़ी हैं। ऐसे में सरकारी मंदिरों में इस तरह के प्रयास सराहनीय है।
देवस्थान विभाग के निरीक्षक सुमित कुमार ने बताया कि देवस्थान विभाग के चयनित मंदिरों में ऑनलाइन दर्शन की सुविधा शुरू की गई है। इसमें अलवर का एक मंदिर शामिल है इसमें मार्च के अंतिम सप्ताह तक ऑनलाइन दर्शन की सुविधा शुरू हो जाएगी। टेंडर होने के बाद कैमरे भी लग गए हैं। इसके लिए वेबसाइट तैयार की गई है और जल्द ही यूटयूब पर भी सुविधा मिल जाएगी।