समीक्षा बैठकः विश्व हिन्दी सम्मेलन की तैयारी, विद्वानों का सम्मान और मध्यप्रदेश की खूबियां भी लोगों तक पहुंचाने के लिए कहा गया है।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को दोपहर में समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने राजधानी में होने वाले विश्व हिन्दू सम्मेलन की तैयारियों पर अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया।
चौहान ने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरा करने के लिए कहा है। विद्वानों का सम्मान और मध्यप्रदेश की खूबियां भी लोगों तक पहुंचाने के लिए कहा गया है।
बताया गया है कि विश्व स्तरीय सम्मेलन होने के दौरान पूरे भोपाल को हिन्दीमय कर दिया जाएगा। हिन्दी के प्रयोक का जनअभियान भी चलाने को कहा गया है। मेहमानों के आतिथ्य सत्कार में कोई कमी नहीं होने और झीलों की नगरी भोपाल को संवारने के लिए भी कहा गया है।
10 सितंबर से 12 सितंबर तक होने वाला आयोजन राजधानी के लाल परेड मैदान पर होगा, जिसमें विश्व भर से करीब 5000 लोग शामिल होंगे।