scriptमौसम की फिरकी, गर्मी के बाद बारिश, हवा से फसलें आड़ी | Bad weather, hail, rain, storm, storm, heat, cold, storm, drop in temp | Patrika News
बारां

मौसम की फिरकी, गर्मी के बाद बारिश, हवा से फसलें आड़ी

दिनभर की धूप के बाद शाम को जिले के कई इलाकों में बरसात, जलवाड़ा में चने के आकार के ओले गिरे
 

बारांMar 01, 2024 / 11:00 pm

mukesh gour

मौसम की फिरकी, गर्मी के बाद बारिश, हवा से फसलें आड़ी

मौसम की फिरकी, गर्मी के बाद बारिश, हवा से फसलें आड़ी

बारां शहर समेत जिले के कई क्षेत्रो में दिनभर धूप निकलने के बाद शाम को अचानक मौसम पलटा और बादल छा गए। इस दौरान जिले के अटरू, जलवाड़ा, गऊघाट, कस्बाथाना, जलवाड़ा में तेज हवा के साथ बारिश हुई। जलवाड़ा में चने के आकार के ओले भी गिरे। जिले में कुछ दिनो से मौसम साफ था। तापमान में बढ़ोतरी हो रही थी। शुक्रवार को दोपहर बाद तेज हवा के साथ कई स्थानों पर बरसात हुई। अटरू क्षेत्र में करीब 15 मिनट बारीश हुई। गऊघाट, कस्थाथाना तथा केलवाड़ा में बरसात हुई। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 18 तथा अधिकतम तापमान 31 डिग्री रहा। शहर में शाम को आसमान पर बादल छाए रहे।
खराब मौसम से फसलों में नुकसान

छबड़ा. बार-बार बिगड़ रहे मौसम ने किसानों की धडकऩ बढ़ा दी है। किसान सारे काम छोडकऱ फसल कटाई में जुट गया है। किसान मुंह मांगी मेहनताने पर कामगारों को जुटा रहे हैं। वैसे मौसम पिछले पखवाड़े से उतार-चढ़ाव लिए हुए हैं। शुक्रवार को एक बार फिर से मौसम में खराबी आई। वही, तेज हवा के साथ हुई बारिश से आस-पास के गांवों के खेतो में फसल नुकसान की जानकारी भी मिली है। भाजपा देहात मंडल अध्यक्ष अशोक गौड़ ने प्रशासन से फसलो में हुए नुकसान का सर्वे करवाकर उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की। बारिश से घाटाखेड़ी, मूंडक्या, सेमला, मवासा, गोङ्क्षवदपुरा, खेरखेड़ा, रामपुरिया, कुण्डी, पटना, लोधपुरिया, अमीनपुरा, यूसुफपुरा आदि गांवों में तूफान के साथ बारिश से अफीम, गेहूं व चने की फसलें आड़ी गिर गई। जिससे फसलों में भारी नुकसान की आशंका है।
तेज हवा के साथ बारिश, कुछ देर ओले भी गिरे

जलवाड़ा. कस्बे में शुक्रवार को बीस मिनट तक बारिश हुई। यहां शाम साढ़े पांच बजे से तेज हवा के साथ करीब बीस मिनट तक बरसात हुई। बारिश के साथ कुछ देर चने के आकर के ओले भी गिरे। बारिश से खेतों में कटी पड़ी सरसो की फसल भी भीग गई। वहीं थ्रेङ्क्षसग का कार्य भी रुक गया है। सरसों की फसल गीली होने से कटाई का कार्य भी प्रभावित हो गया है। कई किसान तो मौसम खराब होते ही पाल, पल्ली खेतों पर ले गए थे।
गऊघाट. क्षेत्र में लगातार हो रहे मौसम परिवर्तन से शाम को बादल छाए रहे। शाम को हल्की बारिश हुई जिससे सडक़े तर हो गई कटी पड़ी सरसों की फसलें भीग गई। गऊघाट, सकतपुर, खरखड़ा, बड़ौरा, बिछालस, रीछंदा सहित कई गांवों में शाम को 15 मिनट बारिश हुई।
कस्बाथाना. कस्बे में अचानक शाम के समय मौसम में बदलाव देखा गया और अचानक बूंदाबांदी शुरू हुई। इससे किसानों की ङ्क्षचता बढ़ गई है। फसलें खेतों में कटी पड़ी हुई है साथ ही गेहूं की फसल आड़ी हो गई।
कवाई. कस्बे सहित क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर को अचानक मौसम में परिवर्तन के साथ ही बूंदाबांदी का दौर शुरू हुआ। आसमान में काले बादल छा गए तो रुक-रुक कर हल्की बूंदाबांदी होती रही। इससे किसानों की ङ्क्षचता बढ़ गई है। दोपहर बाद हल्की बूंदाबांदी का दौर शुरू हुआ जो कुछ मिनट तक चला। शाम 6 बजे भी बारिश हुई। ऐसे में पानी गिर जाने से अब धूप निकलने पर सरसों की फलियां फूटने का डर बना हुआ है।
केलवाड़ा. नगर सहित आसपास क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ मौसम का मिजाज बदला और काली घटाएं बरसीं। बूंदाबांदी होने से किसानों को अपनी फसल की ङ्क्षचता सताने लगी।

देवरी. कस्बे सहित समूचे ग्रामीण अंचल में शाम को धूल भरी आंधी के बाद बूंदाबांदी हुई।
अटरू. शहर सहित आसपास के ग्रामीण अंचल में शुक्रवार सायं को अंधड़ के साथ कुछ समय बारिश हुई। आसपास के गांवों में भी आंधी के साथ बारिश होने की जानकारी है।
छीपाबड़ौद. कस्बे सहित ग्रामीण इलाकों में शुक्रवार शाम को हुई बारिश का फसलों पर असर हुआ है। कही कम तो कहीं ज्यादा बारिश व तेज हवाओं ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया है। अधिकतर नुकसान अफीम की फसल में बताया जा रहा है। किसानों के लिए यह ङ्क्षचता का विषय है। देर रात तक भी बारिश होने के आसार बने रहे।

Home / Baran / मौसम की फिरकी, गर्मी के बाद बारिश, हवा से फसलें आड़ी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो