scriptमुंबई पहुंचे नीतीश कुमार ने कहा- बिहार के लोग किसी पर बोझ नहीं बनते | Bihar Chief Minister Nitish Kumar To Address a public meet in mumbai | Patrika News

मुंबई पहुंचे नीतीश कुमार ने कहा- बिहार के लोग किसी पर बोझ नहीं बनते

Published: Apr 22, 2017 07:25:00 pm

नीतीश ने कहा कि बिहार का आम आदमी कहीं भी जाता है तो अपने साथ -साथ दूसरों के लिए भी रोजगार की तलाश करता है।

nitish kumar

nitish kumar

बिहार के सीएम नीतीश कुमार अपने चार दिवसीय यात्रा के दौरान शनिवार को मुंबई पहुंचे। इस दौरान उन्होंने यहां मैथिली समन्वय कार्यक्रम में हिस्सा लिया। जहां उन्होंने कहा कि बिहार के लोग किसी पर बोझ नहीं बनते हैं, बल्कि वो लोगों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाते हैं। 
सीएम नीतीश कुमार केरल, मुंबई और दिल्ली के चार दिवसीय यात्रा पर निकलें हैं। जहां उन्होंने मुंबई ये बाते कही। तो वहीं नीतीश कुमार के इस बयान को शिवसेना और मनसे के खिलाफ माना जा रहा है। क्योंकि बिहार से जाने वाले लोगों को इस राज्य में हमेशा मनसे और शिवसेना के कार्यकर्ताओं के निशाने पर रहना पड़ता है। 
https://twitter.com/ANI_news/status/855739772484018176
इस कार्यक्रम में बोलते हुए नीतीश ने कहा कि बिहार का आम आदमी कहीं भी जाता है तो अपने साथ -साथ दूसरों के लिए भी रोजगार की तलाश करता है। साथ ही कहा कि बिहार और उत्तर भारत के लोग किसी पर निर्भर हुए बिना अपनी जरुरतों को पूरा करने के लिए सक्षम हैं। 
तो वहीं सीएम नीतीश कुमार के इस दौरे को महाराष्ट्र में उनकी पार्टी जेडीयू को सियासी जमीन तलाशने के तौर पर भी देखा जा रहा है। क्योंकि मुंबई में बिहार और उत्तर भारत के लोगों की तादात काफी अधिक है। जिस जेडीयू अपना पैठ जमाने की कोशिश कर सकती है। इसके अलावा उन्होंने पार्टी रैली को संबोधित करते हुए जेडीयू के कार्यकर्ताओं के सामने अपनी बात रखी। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो