scriptगर्भवती महिला को ठोकर मारने पर भाजपा नेता गिरफ्तार | BJP leader arrested for kicking pregnant woman in Nadia | Patrika News

गर्भवती महिला को ठोकर मारने पर भाजपा नेता गिरफ्तार

Published: Feb 23, 2017 10:14:00 pm

Submitted by:

balram singh

महिला को कल कृष्णानगर जिला अस्पताल ले जाया गया जहां जांच में पाया गया कि महिला के भ्रूण को बुरी तरह से नुकसान पहुंचा है।

BJP leader arrested

BJP leader arrested

पश्चिम बंगाल के नादिया में एक गर्भवती महिला को ठोकर मारने के आरोप में पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी(भाजपा)के पंचायत स्तर के एक नेता गिरफ्तार किया है। ठोकर लगने से महिला के गर्भ में तीन महीने के भ्रूण को बुरी तरह से नुकसान पहुंचा है। 
पुलिस ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब दो लड़के दुबुलिया में परीक्षा की तैयारी कर रहे थे और उन्होंने दिन-रात के कीर्तन की तेज आवाज का विरोध किया। इससे नाराज साधोनपारा 2 ग्राम पंचायत प्रधान और भाजपा नेता पलाश विश्वास तथा उनके साथियों ने दोनों लड़कों को क्लब रूम से घसीट कर बुरी तरह से पीटा। लडकों को पिटता देख एक गर्भवती महिला माया सांत्रा अपने रिश्तेदारों के साथ उन्हें बचाने के लिए आई। 
महिला के पति संजॉय सांत्रा ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता ने माया को भी बुरी तरह से पीटा। महिला को कल कृष्णानगर जिला अस्पताल ले जाया गया जहां जांच में पाया गया कि महिला के भ्रूण को बुरी तरह से नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने बाद में भाजपा नेता और उसके एक सहयोगी के साथ गिरफ्तार कर लिया। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो