scriptमहाराष्ट्र में मांझे के इस्तेमाल पर रोक | bombay high court restricted kite thread in maharashtra | Patrika News
राज्य

महाराष्ट्र में मांझे के इस्तेमाल पर रोक

महाराष्ट्र सरकार ने पतंग उड़ाने के काम में आने वाले मांझे के इस्तेमाल पर
प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंध जानवरों के अधिकारों के लिए काम करने
वाली एक संस्था के कहने पर लगाया गया है।

Apr 29, 2015 / 08:19 am

महाराष्ट्र सरकार ने पतंग उड़ाने के काम में आने वाले मांझे के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंध जानवरों के अधिकारों के लिए काम करने वाली एक संस्था के कहने पर लगाया गया है।

यह प्रतिबंध बांबे हाईकोर्ट की नागपुर शाखा में पीपल फॉर एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनीमल (पेटा) द्वारा लगाई एक अर्जी के जवाब में लगाया गया है। हालांकि महाराष्ट्र पुलिस ने ऐसे किसी प्रतिबंध की जानकारी न होने का हवाला दिया है। पुलिस का कहना है कि उसके पास अभी आदेश नहीं आया है।

पेटा ने इस बारे में एक प्रेस विज्ञप्ति भी जारी की है। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इससे न सिर्फ पक्षी धारदार धागे से बचेंगे बल्कि इंसानों के लिए भी ये जानलेवा हो सकता था।

मांझा नायलोन से बनता है जिसमें प्लास्टिक पदार्थ होते हैं। नायलोन से बने इस मांझे के बिजली के तारों से टकराने पर भी बिजली कटने की संभावनाएं होती हैं।

Home / State / महाराष्ट्र में मांझे के इस्तेमाल पर रोक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो