scriptइंदौर में सेक्स चेंज कर दिल्ली का मॉडल लड़की बना | Boy changed his gender by surgery in indore | Patrika News

इंदौर में सेक्स चेंज कर दिल्ली का मॉडल लड़की बना

Published: Sep 28, 2016 07:23:00 am

Submitted by:

Abhishek Pareek

दिल्ली के युवक ने आखिर इंदौर के डॉक्टरों से अपना सेक्स चेंज करवा लिया। डॉक्टरों का दावा है कि मध्यप्रदेश में पहली बार इंदौर में सेक्स चेंज सर्जरी हुई है।

हाव भाव,शक्ल सूरत और विचारों से लडकी की तरह व्यवहार करने वाले लडके ने अपना सेक्स चेंज करवा कर लडकी के रूप में जीवन व्यतीत करने का फैसला किया। पच्चीस साल के इस लडके के हावभाव रहने सहन और खुबसूरती से अंदाज लगाना नामुमकिन था कि वह महिला नहीं पुरूष है। सबसे आश्चर्यजनक तो यह है कि वह फीमेल मॉडल के तौर पर दिल्ली में मॉडलिंग भी कर रहा था। लेकिन वह अपने मेल सेक्स से बेहद नाखुश था।
दिल्ली के युवक ने आखिर इंदौर के डॉक्टरों से अपना सेक्स चेंज करवा लिया। डॉक्टरों का दावा है कि मध्यप्रदेश में पहली बार इंदौर में सेक्स चेंज सर्जरी हुई है। डॉक्टरों की टीम ने दिल्ली के 25 साल के लड़के को लड़की में तब्दील कर दिया। यह सर्जरी दो महीने पहले शहर के एक निजी अस्पताल में की गई थी। आपरेशन के बाद लडके से लडकी बनी युवती सामान्य स्थिति में आ चुकी है।
प्लास्टिक सर्जन डॉ अश्विनी दास और डॉ सुमित जायसवाल ने यह सर्जरी की है। जबकि मनोचिकित्सक ने सर्जरी के पहले दो महीने तक उसकी काउंसिलिंग की। डॉ दास ने बताया कि दिल्ली की मीनल का सेक्स चेंज किया गया है। मीनल जन्म से लड़का था लेकिन बचपन से लड़कियों की तरह जिंदगी जीता था। 
लड़कियों की तरह कपड़े पहनना लड़कियों के साथ ही रहना और यहां तक की मानसिक रूप से भी लड़की जैसा था। वह पुरूषों से आकर्षित होता था। थोड़ा बड़ा होने पर उसने परिवार से सेक्स चेंज करवाने की बात कहीं तो परिवार ने इससे इंकार कर दिया। यहां तक कि उसकी ऐसी सोच से उससे सभी ने किनारा भी कर लिया। 
आखिर उसने लेजर ट्रीटमेंट से चेहरे के बाल हटवाएं और दिल्ली में ही आर्टिफिशियल ब्रेस्ट इंप्लांट करवाया।लड़की की तरह दिखने और यहां तक कि उसने अपनी आवाज भी बदल ली । इससे वह बीते पांच सालों से दिल्ली में फीमेल मॉडल के तौर पर मॉडलिंग कर रहा है।

(प्रतीकात्मक फोटो)

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो