scriptपीएम मोदी को लेकर आपस में भिड़े दूल्हा-दुल्हन, रिश्ता जुड़ने से पहले ही टूटा | Bride and groom call off wedding because of fight over PM Modi economy police | Patrika News

पीएम मोदी को लेकर आपस में भिड़े दूल्हा-दुल्हन, रिश्ता जुड़ने से पहले ही टूटा

Published: Jul 11, 2017 09:38:00 pm

लड़का और लड़की के बीच बात इतनी अधिक बढ़ गई कि लड़के ने कहा कि अगर शादी करनी है तो मेरी बात माननी पड़ेगी। इस बात पर लड़की और भड़क गई।

wedding

wedding

वैसे तो समाज में कई ऐसे नजदीकी दोस्त या रिश्तेदार मिल जाते हैं, जिनकी राजनीतिक विचारधारा एक दूसरे से मेल नहीं खाती है। बावजूद इसके वो एक साथ तालमेल बिठा कर चलते हैं। लेकिन यहां एक ऐसा मामला सामने सामने आया है, जिसे जानने के बाद आपको हैरानी होगी। दरअसल एक सरकारी कार्यालय में कार्यरत लड़की और एक कारोबारी लड़की ने आपसी राजनीतिक विचारधारा मेल नहीं खाने के कारण अपनी शादी तक तोड़ ली। 
मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर का है, जहां लड़का और लड़की पीएम मोदी और उनकी आर्थिक पॉलिसी को लेकर बहस करने लगे। और फिर उस बहस ने परिवार बसने से पहले ही उजाड़ दिया। अपनी शादी को लेकर उत्साहित लड़का और लड़की अपनी शादी को अंतिम रुप देने के लिए परिजनों के साथ एक स्थान पर इक्कठा हुए। तभी शादी के खर्चे को लेकर दोनों आपस में भिड़ गए। और बात देश की अर्थव्यव्स्था तक जा पहुंची। फिर क्या लड़का पीएम मोदी के खिलाफ एक भी शब्द सुनना नहीं चाहता था, और लड़की देश की खस्ता हालत के लिए प्रधानमंत्री को ही कसूरवार ठहरा रही थी। 
दोनों के बीच बात इतनी अधिक बढ़ गई कि लड़के ने कहा कि अगर शादी करनी है तो मेरी बात माननी पड़ेगी। इस बात पर लड़की और भड़क गई। इतना सबकुछ होने के बाद भी मामला शांत नहीं हुआ। इसी बीच लड़के ने आवेश में आकर सभी परिवार वालों के सामने लड़की से शादी करने की बात को इनकार कर गया। 
भले ही यह कहानी फिल्मी लगती हो, लेकिन सच में ऐसा हुआ है। जहां कानपुर निवासी राजेश (काल्पनिक नाम) अपनी शादी के लिए घरवालों के साथ मंदिर में लड़की देखने गया। जहां उसकी बहस लड़की से हो गई। और पीएम मोदी राजनीतिक विचारधारा के टकराव के कारण दोनों ने शादी से इनकार कर दिया। इस बीच दोनों के परिजनों ने भी समझाया, लेकिन वे दोनों राजी नहीं हुए। 

ट्रेंडिंग वीडियो