scriptपंजाब विरोधी ताकतों को बढ़ावा दे रही है कांग्रेसः तरुण चुघ | Chugh takes on Congress | Patrika News

पंजाब विरोधी ताकतों को बढ़ावा दे रही है कांग्रेसः तरुण चुघ

Published: Nov 22, 2015 11:28:00 pm

Submitted by:

Ambuj Shukla

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कहा कि कांग्रेस पार्टी
पंजाब विरोधी ताकतों को लामबंद कर रही है। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री तरुण
चुघ ने आज यहां जारी बयान में आरोप लगाया कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल
गांधी के निर्देश पर कैप्टन अमरिंदर सिंह तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष
प्रताप सिंह बाजवा पंजाब में विरोधी ताकतों को लामबंद करने का प्रयास कर
रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पंजाब विरोधी ताकतों को लामबंद कर रही है। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री तरुण चुघ ने आज यहां जारी बयान में आरोप लगाया कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर कैप्टन अमरिंदर सिंह तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा पंजाब में विरोधी ताकतों को लामबंद करने का प्रयास कर रहे हैं।

इससे स्पष्ट है कि कांग्रेस को विरोधी ताकतों से हाथ मिलाने से भी गुरेज नहीं है। उन्होंने कहा कि अमृतसर में गत 10 नवंबर को आयोजित सरबत खालसा में कांग्रेस के विधायकों रमनजीत सिंह सिक्की, इन्द्रजीत ङ्क्षसह जीरा, हरमिन्द्र सिह गिल तथा लाली मजीठिया समेत कार्यकर्ताओं को भेजकर उसे सफल बनाने का प्रयास किया।

चुघ ने कहा कि पंजाब में अलगाववादी ताकतों को हवा देकर कांग्रेस अपनी राजनीतिक लड़ाई जीतने के लिए राज्य को फिर से काले दौर में झोंकने का घिनौना प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि कैप्टन ङ्क्षसह तथा श्री बाजवा एक दूसरे पर आतंकवादियों को संरक्षण देने जैसे गंभीर आरोप लगा चुके हैं।

बाजवा पर गुरदासपुर जिले से लगती पाकिस्तानी सीमा के नशीली दवा तस्करों तथा आतंकवादियों को संरक्षण देने का आरोप भी लगाया गया।

कैप्टन सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर इस बात का जिक्र किया था। भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस का राज्य में जनाधार कम हुआ है और सत्ता की चाह में वह आतंकवाद को पुनर्जीवित करने की कोशिशों में लगी है।

उन्होंने गांधी के पंजाब दौरे को नाटक करार देते हुये कहा कि देश में कांग्रेस की शर्मनाक हार से बौखला कर पंजाब में सत्ता हासिल करने के लिए कांग्रेस खलिस्तान समर्थकों से हाथ मिलाने में भी गुरेज नहीं कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो