scriptउत्तर भारत: कोहरे ने थामी जिंदगी की रफ्तार | Cold waves in North india, traffic system affected | Patrika News

उत्तर भारत: कोहरे ने थामी जिंदगी की रफ्तार

locationनई दिल्लीPublished: Dec 20, 2014 04:15:00 pm

दिल्ली में कोहरे का असर रेलगाडियों पर पड़ा है। करीब 30 रेलगाडियों का परिचालन प्रभावित हुआ है

Cold waves

Cold waves

नई दिल्ली। पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी के बाद मौसम ने करवट बदल ली है। कोहरे की चादर ओढ़े उत्तरी भारत में तापमान काफी नीचे गिर गया है। देश का राजधानी सहित हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार और एमपी में कोहरा देखने को मिला। दिल्ली में कोहरे का सर्वाधिक असर रेलगाडियों के परिचालन पर पड़ा है। करीब 30 रेलगाडियों का परिचालन प्रभावित हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि भागलपुर से दिल्ली आने वाली गरीबरथ एक्सप्रेस रेलगाड़ी 22 घंटे और अलीपुर दौर से दिल्ली आने वाली महानंदा एक्स्प्रेस 18 घंटों की देरी से चल रही है। वहीं सीमांचल एक्सप्रेस भी 18 घंटों की देरी से चल रही है। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

यूपी में मौसम ने ली करवट
उत्तर प्रदेश की राजधानी सहित राज्य के अधिकांश इलाकों में सुबह से बादल छाए हुए हैं और गलन बढ़ गई है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। म ौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इधर, घने कोहरे की वजह से रेलगाडियों के परिचालन पर बुरा असर पड़ा है। हावड़ा से चलकर अमृतसर को जाने वाली हावड़ा-अमृतसर मेल अपने निर्धारित समय से 18 घंटे की देरी से चल रही है। गोमती एक्सप्रेस चार घंटे,उपासना एक्सप्रेस सात घंटे, त्रिवेणी एक्सप्रेस गरीब नवाज एक्सप्रेस सहित कई रेलगाडियां कई घंटे की देरी से चल रही हैं।

बिहार में पारा और लुढ़कने के आसार
पटना सहित बिहार के करीब सभी हिस्सों में कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। शनिवार सुबह आसमान साफ होने के कारण धूप निकली। मौसम विभाग ने तापमान में और गिरावट के आसार जताए हैं। विज्ञान के मुताबिक वर्तमान में आकाश के साफ रहने के कारण दिन में अच्छी धूप निकल रही है, जिससे वातावरण में गर्मी रह रही है, लेकिन सूर्य अस्त होते ही पारा गिर जाता है। पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 8$ 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भागलपुर का शनिवार को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री, गया का 6$ 7 डिग्री और पूर्णिया का 8$ 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मप्र : सर्द हवा और कोहरे से जनजीवन प्रभावित
मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अधिकांश हिस्सों में शनिवार को भी सर्द हवाएं चल रही हैं और कोहरे से जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में शीतलहर का असर बढ़ने का अनुमान जताया है। राज्य में आसमान पर बादलों की आवाजाही के कारण धूप खिलकर नहीं निकल पा रही है, वहीं सर्द हवाएं ठिठुरन पैदा कर रही हैं। रात और सुबह के समय छाए कोहरे से दृश्यता प्रभावित हुई है। इधर, शनिवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 8$ 7 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 8$ 6 डिग्री, ग्वालियर का 9$ 1 डिग्री तथा जबलपुर का 8$ 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो