scriptविधायक हत्या मामला- पूर्व सासंद प्रभुनाथ सिंह को कोर्ट ने ठहराया दोषी, पुलिस ने किया गिरफ्तार | Ex mp prabhunath singh found guilty in murder case of ashok singh former MLA by hazaribagh court | Patrika News

विधायक हत्या मामला- पूर्व सासंद प्रभुनाथ सिंह को कोर्ट ने ठहराया दोषी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

locationबैंगलोरPublished: May 18, 2017 02:25:00 pm

बिहार के सीवान जिले महाराजगंज संसदीय क्षेत्र से पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह ने अपनी राजनीतिक सफर की शुरुआत जनता दल से की थी। बाद में उन्होंने जदयू का दामन थाम लिया था।

prabhunath singh

prabhunath singh

राजद नेता और पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के खिलाफ हजारीबाग कोर्ट ने एक हत्या के मामले में अपना फैसला सुनाया है। जिसमें कोर्ट ने उन्हें दोषी पाया है। तो वहीं अदालत का फैसला आने के बाद प्रभुनाथ सिंह को हिरासत में ले लिया गया। 
22 साल पुराने हत्या के मामले में राजद नेता को कोर्ट ने गुनहगार करार दिया। अब इस मामले में कोर्ट अपना फैसला 23 मई को सुनाएगी। ध्यान हो 3 जुलाई साल 1995 को मशरख से विधयक रहे अशोक सिंह को पटना में उनके सरकारी अवास के पास बम से मार कर मार दिया गया। जिसका आरोप प्रभुनाथ सिंह पर लगा था। इससे पहले अशोक सिंह ने मशरख विधानसभा क्षेत्र से प्रभुनाथ सिंह को हराकर विधायक बने थे। 
बिहार के सीवान जिले महाराजगंज संसदीय क्षेत्र से पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह ने अपनी राजनीतिक सफर की शुरुआत जनता दल से की थी। बाद में उन्होंने जदयू का दामन थाम लिया था। और उसके बाद लालू यादव की पार्टी राजद में आने के बाद महाराजगंज की राजनीति में हमेशा से सक्रिय रहे। 
https://twitter.com/ANI_news/status/865099520224264197
वहीं हत्या के मामले में छपरा जेल में कैद प्रभुनाथ सिंह के कारण वहां का कानून व्यवस्था पर इसका असर पड़ रहा था। जिसके उन्हें हजारीबाग जेल में शिफ्ट कर दिया गाया। जहां प्रभुनाथ सिंह के आवेदन के कारण इस केस का ट्रायल हजारीबाग अदालत में चला। जिसके बाद इस मामले में गुरुवार को कोर्ट ने अपना फैसला दिया है। 
प्रभुनाथ सिंह की पहचान क्षेत्र में एक दबंग नेता के तौर पर रही है। तो वहीं सीवान में उनका राजद के पूर्व सांसद रहे शहाबुद्दीन के साथ छत्तीस का आंकड़ा था। और इस इलाके में वर्चस्व को लेकर दोनों में आपसी झगड़े भी होते रहे। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो