scriptबिहार चुनाव: अधिकांश Exit Polls में महागठबंधन और राजग के बीच कांटे की टक्कर | Exit polls predict close contest in Bihar | Patrika News

बिहार चुनाव: अधिकांश Exit Polls में महागठबंधन और राजग के बीच कांटे की टक्कर

Published: Nov 06, 2015 09:31:00 am

Submitted by:

बिहार में मतदान के तुरंत बाद कराए गए सर्वे (एग्जिट पोल) में एनडीए और महागठबंधन के बीच कांटे की टक्कर का अनुमान लगाया गया है। बिहार विधानसभा की 243 सीटों में से आखिरी चरण की 57 सीटों के लिए गुरूवार को मतदान समाप्त होने के बाद अलग-अलग एजेंसियों और न्यूज चैनलों ने एक्जिट पोल की रिपोर्ट जारी की है।

बिहार में मतदान के तुरंत बाद कराए गए सर्वे (एग्जिट पोल) में एनडीए और महागठबंधन के बीच कांटे की टक्कर का अनुमान लगाया गया है।

बिहार विधानसभा की 243 सीटों में से आखिरी चरण की 57 सीटों के लिए गुरूवार को मतदान समाप्त होने के बाद अलग-अलग एजेंसियों और न्यूज चैनलों ने एक्जिट पोल की रिपोर्ट जारी की है।

कुल जारी 13 एग्जिट पोल में से सात में राजग को बढ़त मिलने का अनुमान लगाया गया है। वहीं छह में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले महागठबंधन की सरकार बनने की संभावना जताई गई है।
bihar election funny images

इंडिया टीवी-सी वोटर के अनुसार राजग को 120, महागठबंधन को 117 और अन्य को 06, इंडिया टूडे(आज तक) सिसरो के अनुसार राजग को 122, महागठबंधन को 117 और अन्य को 06, जी न्यूज के अनुसार राजग को 120, महागठबंधन को 117 और अन्य को 06, ईटीवी-न्यूज 24-चाणक्या के अनुसार राजग को 155, महागठबंधन को 83 और अन्य को 05, टाइम्स नाऊ के अनुसार राजग को 122, महागठबंधन को 111 और अन्य को 10, आईबीएन-एक्सिस के अनुसार राजग को 120, महागठबंधन को 117 और अन्य को 06, प्लेटफॉर्म फॉर इलेक्शन एनेलेसिस एंड कम्युनिटी स्टडीज(पेस) के अनुसार राजग को 122, महागठबंधन को 112 और अन्य को 9 सीटें मिलने का अनुमान है।
bihar election

वहीं एबीपी न्यूज-नीलसन ने महागठबंधन को 130, राजग को 108 और अन्य को 05, इंडिया टीवी-सी वोटर ने महागठबंधन को 122, राजग को 111 और अन्य को 10, न्यूज नेशन ने महागठबंधन को 122, राजग को 117 और अन्य को चार, न्यूज एक्स ने महागठबंधन को 135, स्थानीय आर्यन टीवी ने महागठबंधन को 124, राजग को 112 और अन्य को 07, कशिश न्यूज ने महागठबंधन को 130 राजग को 110 और अन्य को 03 सीटों पर बढ़त मिलने की सम्भावना जताई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो