दरअसल एक पिता ने बेटे को ने धोखे में रखकर उसकी पत्नी से शादी रचा ली। जब इस बात की खबर बेटे को मिली तो वह पुलिस के पास जा पहुंचा। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता को जेल में बंद कर दिया। तो दूसरी तरफ ससुर के साथ शादी रचाई बहू ने एक साथ जीने मरने की कमसें खाते हुए अपने नए पति को छुड़ाने के लिए थाने में ही बैठ गई।
यहां जिले के बेगमपुर बीन टोला में एक ससुर ने अपनी बहू से शादी कर ली। शादी की खबर पाते ही महिला का पती थाने में अपने पिता के खिलाफ मामला दर्ज कराया। और आरोपी पिता के खिलाफ कार्यवाई की मांग करने लगा। जिसके बाद हरकत में पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया। मामला यही तक नहीं था। इसे देख ससुर प्रेमी महिला भी सीधे हाजत जा पहुंची।
जेल में बंद अपने नए पति को देख महिला ने थाने में ही बैठ गई और कहने लगी कि हम एक साथ जीएंगे और एक साथ मरेंगे। दरअसल महिला का नया पति रिश्ते में उसका चाचा ससुर लगता है। तो वहीं मामले में आरोपी वीरेंद्र महतो को पुलिस ने जेल में बंद कर दिया है।
बेगमपुर बीन टोला निवासी वीरेंद्र महतो को अपनी बहू उषा देवी से प्रेम हो गया। जिसके बाद दोनों एक दूसरे से कई साल लोगों की नजरों से बचकर मिलते रहे। तो वहीं जब दोनों का प्यार परवान चढ़ा तो ससुर और बहू ने चुपके से यहां पूरणदेवी मंदिर में जाकर शादी रचा ली। जिसकी खबर महिला के पति रविंद्र महतो को हो गई। और उनसे थाने जाकर अपने चाचा के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया।
मामले में केनगर थानाध्यक्ष का कहना है कि उषा देवी को पुलिस द्वारा धारा 164 के तहत न्यायालय में बयान दर्ज करा लिया गया है। जिसके बाद वह गांव के महिला के साथ बीना टोली वापस चली गई है।