scriptसपा-कांग्रेस का गठबन्धन राजनीतिक स्वार्थ के लिए: गडकरी | Gadkari Attacks Congress, SP For Indulging In Quota Politics | Patrika News
राज्य

सपा-कांग्रेस का गठबन्धन राजनीतिक स्वार्थ के लिए: गडकरी

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अपने शहजादे के लिए गठबंधन के माध्यम से राजनीति में रोजगार तलाश रहे हैं।

Feb 26, 2017 / 08:05 am

balram singh

Gadkari

Gadkari

केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी(सपा) और कांग्रेस का गठबन्धन आपसी स्वार्थ के लिए किया गया है। गडकरी ने देवरिया के बरहज विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि सूबे में सपा और कांग्रेस का गठबंधन अपने अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए किया गया है। 
उन्होने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था और विकास कार्यो को लेकर सपा सरकार बैकफुट पर थी जबकि कांग्रेस अपनी जमीन तलाश रही थी। उन्होने कहा कि गरीबी दूर करने का झूठा नारा देने वाली कांग्रेस अब सपा से मिलकर गरीबी दूर करने का झूठा स्वांग रच रही है। 
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अपने शहजादे के लिए गठबंधन के माध्यम से राजनीति में रोजगार तलाश रहे हैं। 

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि आजादी के पहले महात्मा गांधी के नेतृत्व में देश को स्वराज देने के लिए जनांदोलन किया गया था। गांधी जी ने स्वराज मिलने के बाद सुराज की स्थापना करने की बात कही। उसके बाद पं. जवाहरलाल नेहरू ने देश का प्रधानमंत्री बनने के बाद गरीबी मिटाने की बात कही थी। इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और सोनिया ने भी देश से गरीबी हटाने का नारा दिया। 
उन्होंने कहा अब कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ गले मिलकर गरीबी हटाओ का नारा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश तो धनवान है लेकिन यहां की जनता गरीब है। 
उन्होंने जनता से सवाल करते हुये कहा कि क्या यहां के गांव, गरीब और किसानों की गरीबी मिटी है।गडकरी ने कहा कि भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो विकास की बात को लेकर चलती है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर विकास की गंगा बहाने के साथ जंगल राज का खात्मा हो जायेगा।

Home / State / सपा-कांग्रेस का गठबन्धन राजनीतिक स्वार्थ के लिए: गडकरी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो