script

अफसर को थप्पड़ मारने वाले गोवा के मंत्री ने दिया इस्तीफा 

Published: Apr 03, 2015 11:13:00 am

Submitted by:

Jyoti Kumar

पाचेको ने शुक्रवार को अपना इस्तीफा गोवा के मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पार्सेकर को सौप दिया। पाचेको दक्षिणी गोवा के नुवेम विधान सभा क्षेत्र से विधायक हैं। 

गोवा के ग्रामीण विकास मंत्री फ्रांसिस्को उर्फ मिकी पाचेको ने उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुसार शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। 

पाचेको ने शुक्रवार को अपना इस्तीफा गोवा के मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पार्सेकर को सौप दिया। पाचेको दक्षिणी गोवा के नुवेम विधान सभा क्षेत्र से विधायक हैं। 

पार्सेकर ने पाचेको का इस्तीफा स्वीकार करने के बाद राज्यपाल के पास भेज दिया। पाचेको ने एक सरकार अधिकारी के साथ वर्ष 2006 में मारपीट किया था। जिस मामले में बम्बई उच्च न्यायालय की गोवा खंडपीठ ने श्री पाचेको को दोषी ठहराते हुए छह माह की सजा सुनाई थी।

पाचेको ने उच्च न्यायालय के आदेश को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी थी लेकिन उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को याचिका खारिज कर दी थी।

ट्रेंडिंग वीडियो