scriptठंड में रजाई ने ले ली पति-पत्नी की जान, कारण जान कर हैरान हो जाएंगे आप | Husband and wife shot and killed by neighbor | Patrika News

ठंड में रजाई ने ले ली पति-पत्नी की जान, कारण जान कर हैरान हो जाएंगे आप

Published: Jan 02, 2017 08:21:00 pm

Submitted by:

balram singh

घायलों को अस्पताल में ले जाया गया। वहां दोनों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पड़ोसियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी।

Ghaziabad crime

Ghaziabad crime

गाजियाबाद के विजय नगर इलाके में एक पड़ोसी ने मामूली बात पर एक पति-पत्नी को गोली मार दी। दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
मामला थाना विजयनगर इलाके की शांति नगर कॉलोनी की है। जहां 53 वर्षीय बलबीर गौतम अपनी पत्नी ममता और दो बेटों के साथ रहते थे। जिनके पड़ोस में ही मनोज गुप्ता नाम का एक शख्स भी रह रहा था। इन दोनों पड़ोसियों की किसी बात पर पहले से ही अनबन चल रही थी। 
रविवार को बलबीर ने घर के बराबर की दिवार पर रजाई को सुखने के लिए डाला था। जिसमें कुछ हिस्सा मनोज गुप्ता की दीवार पर आ गया, ये बात मनोज को नागवार गुजरी और उसने रजाई गद्दे फाड़ दिए। इस बात पर दोनों पड़ोसियों का झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि मनोज ने देसी तमंचे से बलबीर और उसकी पत्नी ममता को गोली मार दी। उसके बाद दोनों घायल अवस्था में जमीन पर गिर गए। 
घायलों को अस्पताल में ले जाया गया। वहां दोनों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पड़ोसियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर जाँच की और आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो