राज्य

छुट्टी पर आए सेना के जवान की सड़क दुर्घटना में मौत

हादसे में जवान की मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साएं ग्रामीणों ने पहुंचकर मौके पर जाम लगा दिया। बाद में पुलिस की समझाइश पर जाम खुलवाया गया।

Feb 25, 2017 / 10:59 am

पुनीत कुमार

army

मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में सेना के एक जवान की सडक दुर्घटना में मौत हो गई है। सेना का यह जवान 3 दिन पहले शादी के सिलसिले में छुट्टी पर घर आया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार कल रात भोपाल-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नीमपानी गांव के पास एक ट्रक ने 25 साल के बाइक सवार गोलू उइके को कुचल दिया। 

READ : उड़ान भरने के लिए रफ्तार में था विमान, दिखा रनवे पर दूसरा विमान, बची 400 यात्रियों की जान

हादसे में जवान की मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साएं ग्रामीणों ने पहुंचकर मौके पर जाम लगा दिया। बाद में पुलिस की समझाइश पर जाम खुलवाया गया। ट्रक की तलाश की जा रही है। 

READ : ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले में 5 महिला गिरफ्तार, कॉल सेंटर के जरिए होता था फ्रॉड

बताया गया है कि मर्दवानी गांव निवासी गोलू जामनगर गुजरात में पदस्थ था। तीन दिन पहले ही वह शादी के सिलसिले में छुट्टी आया था। ग्राम नीमपानी भी शादी के संबंध में गया था और यही से वापस अपने गांव लौट रहा था। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Home / State / छुट्टी पर आए सेना के जवान की सड़क दुर्घटना में मौत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.