राज्य

नक्सलियों ने किया लैंडमाइन ब्लास्ट, 6 जवान शहीद

गंभीर घायलों को कोरापुट जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है, जिनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Feb 02, 2017 / 01:00 am

balram singh

Landmine blast

ओड़िशा के कोरापुट जिले के सुनकी के पास बुधवार को नक्सलियों द्वारा किए गए लैंडमाइन ब्लास्ट में ओड़िशा राज्य सशस्त्र बल के 6 जवान शहीद हो गए। वहीं कई जवान घायल हुए, जिनमें 3 गंभीर हैं। 
मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक ओड़िशा-आंध्रप्रदेश की सीमा पर यह वारदात हुई। ओड़िशा सशस्त्र बल के जवान जिस टाटा 709 बस में सवार थे, विस्फोट से उसके परखच्चे उड़ गए हैं।

पोटांगी पुलिस स्टेशन और आंध्रप्रदेश के जवान बीएसएफ के जवानों के साथ घटनास्थल पहुंचे। गंभीर घायलों को कोरापुट जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है, जिनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

Hindi News / State / नक्सलियों ने किया लैंडमाइन ब्लास्ट, 6 जवान शहीद

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.