scriptअजब सिस्टम का गजब कमाल, राज्य सेतु निगम के एमडी का कारनामा, AE के 28 पदों पर निकाल दी सीधी भर्ती | MD of State Bridge Corporation notify direct recruitment on 28 posts o | Patrika News
लखनऊ

अजब सिस्टम का गजब कमाल, राज्य सेतु निगम के एमडी का कारनामा, AE के 28 पदों पर निकाल दी सीधी भर्ती

धर्मवीर सिंह ने सहायक अभियंता के 28 पदों के लिए सीधी भर्ती का निर्णय लिया है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के माध्यम से चयन किया जाएगा। इसके साथ ही, इस निर्णय को निगम के एमडी की मनमानी के रूप में देखा जा रहा है। जबकि AE की भर्ती अधीनस्थ चयन आयोग के माध्यम से होती है।

लखनऊMar 13, 2024 / 09:55 am

Vikash Singh

up_state_bridge_nigam.jpg
राज्य सेतु निगम के एमडी धर्मवीर सिंह ने हाल ही में सहायक अभियंता की सीधी भर्ती का ऐलान किया है, जो उनकी मनमानी के रूप में देखा जा रहा है। यह नई घटना सेतु निगम के भर्ती प्रक्रिया में एक बड़ी घटना के रूप में सामने आ सकती है।
धर्मवीर सिंह ने सहायक अभियंता के 28 पदों के लिए सीधी भर्ती का निर्णय लिया है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के माध्यम से चयन किया जाएगा। इसके साथ ही, इस निर्णय को निगम के एमडी की मनमानी के रूप में देखा जा रहा है। जबकि AE की भर्ती अधीनस्थ चयन आयोग के माध्यम से होती है।

सिर्फ इंटरव्यू दो और इंजीनियर बनो
विज्ञापन में लिखा है सिर्फ इंटरव्यू दो और सेतु निगम में सहायक अभियंता बनो। विज्ञापन में आगे लिखा है उप्र राज्य सेतु निगम लि0, 28 सहायक अभियन्ता (सिविल) के पदों पर GATE-2023/GATE-2024 के Marks के आधार पर सीधी भर्ती हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों से दिनांक 30.04.2024 तक आवेदन आमंत्रित करती है। आवेदन का निर्धारित प्रारूप, पूर्ण विवरण एवं नियम व शर्तें निगम की वेबसाइट www.bridgecorporationltd.com पर उपलब्ध है। इसके नीचे महाप्रबंधक (मुख्यालय) लिखा है।

Home / Lucknow / अजब सिस्टम का गजब कमाल, राज्य सेतु निगम के एमडी का कारनामा, AE के 28 पदों पर निकाल दी सीधी भर्ती

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो