scriptमहाराष्ट्र: कर्नाटक के 8 छात्रों की समुद्र में डूबकर मौत | Maharashtra: 8 Karnataka students on a tour drown in sea at Wairi beach | Patrika News

महाराष्ट्र: कर्नाटक के 8 छात्रों की समुद्र में डूबकर मौत

locationटीकमगढ़Published: Apr 15, 2017 04:47:00 pm

Submitted by:

Kamlesh Sharma

कर्नाटक के बेलगाम स्थित एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज के आठ विद्यार्थी सिंधुदुर्ग के मालवन के निकट समुद्र में डूब गए। मरने वालों में दो छात्राएं भी शामिल हैं।

Wairi beach

Wairi beach

कर्नाटक के बेलगाम स्थित एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज के आठ विद्यार्थी सिंधुदुर्ग के मालवन के निकट समुद्र में डूब गए। मरने वालों में दो छात्राएं भी शामिल हैं।

सिंधुदुर्ग पुलिस कंट्रोल अधिकारी रवींद्र घिरकर ने कहा कि अन्य तीन छात्रों को स्थानीय मछुआरों ने बचा लिया। एक छात्र की हालत गंभीर है, जिसका इलाज मालवन अस्पताल में चल रहा है।
डूबने वाले सभी आठ विद्यार्थी एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज के 50 छात्रों के एक समूह का हिस्सा थे, जो शनिवार सुबह बेलगाम से एक निजी बस से पिकनिक मनाने आए थे और तस्वीरें लेने के लिए वायरी समुद्र तट गए थे।
यहां पहुंचने के तुरंत बाद कथित तौर पर छात्रों ने स्थानीय लोगों की ऊंची लहरों की चेतावनी को नजरअंदाज किया और समुद्र में चले गए, जिसके बाद वे धारा में बहकर गहरे पानी में डूब गए।
https://twitter.com/hashtag/FLASH?src=hash
मछुआरों ने उनमें से तीन को बचा लिया। बाद में उन्होंने आठ शवों को निकाला, जिनमें दो लड़कियां भी शामिल थीं। पुलिस तथा जिले के शीर्ष अधिकारी सिंधुदुर्ग से घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो