महाराष्ट्र के पुणे जिले के शिरूर स्थित कोर्ट में हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। दरअसल तलाक के मामले में कोर्ट पहुंची पत्नी और अपनी सास को पूर्व सैनिक ने गोली मारी है। पत्नी की मौके पर जान चली गई है। जबकि गंभीर रूप से घायल सास का अस्पताल में इलाज चल रहा है। शिरूर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
यह भी पढ़ें
एक ही दिन में तीन किसानों ने की आत्महत्या,भाव नहीं मिलने और उधारी के चलते उठाया कदम
जानकारी के अनुसार पुणे जिले के कोर्ट में सुबह के समय दीपक ढवले (पूर्व सैनिक) जो कि ठाणे का रहने वाला है। उसने अपने लाइसेंसी बंदूक से पत्नी मंजूला झांबरे और उसकी मां पर गोली चला दी। मृतक अहमदनगर जिले की रहनेवाली है। तलाक मामले को लेकर आरोपी अपने भाई के साथ रिक्शा से कोर्ट आया था। फायरिंग करने के तुरंत बाद ये लोग मौके से भाग निकले थे। लेकिन स्थानीय क्राइम ब्रांच ने इन्हें रिक्शा और हथियार के साथ रांजणगाव से हिरासत में ले लिया। बहरहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।