नागपुर पुलिस के अनुसार कमर कॉलोनी में रहने वाला शेख समीर अहमद इलाके का चर्चित क्रिमिनल है। इससे पहले दो बार डकैती के बाद वह फरार हो गया था। वह लूटपाट, हत्या सहित अन्य मामलों में भी नामजद है। पुलिस लगातार उसे खोज रही थी। शनिवार को बीट मार्शल जब गश्त कर रहा था तो उसे एक चार पहिया गाड़ी कामठी रोड पर बड़ी ही तेजी से जाती हुई दिखाई दी। जिसके बाद उन्हें इस गाड़ी पर शक हुआ और दोनों पुलिस ने इसका पीछा किया।
यह भी पढ़ें
पुणे का शार्प शूटर संतोष जाधव पूछताछ में बोला- मैंने मूसेवाला को नहीं मारा; 13 पिस्टल जब्त, गैंग के 7 मेंबर भी पुलिस के हत्थे चढ़े
पुलिस को अपने पीछे आते देख समीर अहमद ने गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी। पांचपावली थाना इलाके की एक जगह पर उसने गाड़ी छोड़ दी। इस दौरान मौके पर दोनों पुलिस वाले वहां पहुंच गए। इन दोनों ने आरोपी को पकड़ लिया। फिर सीनियर अफसरों को मामले की जानकारी दी। बहरहाल पुलिस ने अपराधी को अपने कब्जे में ले लिया है। उससे पूछताछ कर आगे की कार्रवाई जारी है। गौर हो कि इससे पहले नागपुर में अवैध शराब बेचने वाले शख्स की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। यह पूरी घटना एमआईडीसी थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई थी। मरने वाले शख्स की पहचान चेतन मोहरले के रूप में हुई थी। जिस शख्स ने इसकी हत्या की थी वह नाबालिग है। मृतक और आरोपी दोनों दोस्त थे। हाल ही दोनों का किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। तब से दोनों के रास्ते अलग हो गए थे।