scriptनागा समझौते से मणिपुर के हितों का नुकसान नहीं: मोदी | Manipur election: Modi says Congress misleading people on Naga accord | Patrika News

नागा समझौते से मणिपुर के हितों का नुकसान नहीं: मोदी

locationडूंगरपुरPublished: Feb 26, 2017 12:53:00 am

Submitted by:

balram singh

प्रधानमंत्री ने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र का विकास पूरे भारत के लिए महत्वपूर्ण है और उनकी सरकार का ध्यान ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ पर है।

pm modi

pm modi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मणिपुर के लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी सरकार ऐसा कुछ भी नहीं करेंगी जिससे पूर्वोत्तर राज्य के हितों को नुकसान पहुंचे। मोदी ने एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि नागा समझौते में एक भी ऐसा शब्द नहीं है जो मणिपुर के हितों के खिलाफ हो।
उन्होंने आरोप लगाया कि ओ.इबोबी सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस की राज्य सरकार ने पिछले 15 वर्षों में राज्य के लिए कुछ भी नहीं किया। उन्होंने कहा कि पिछले 15 वर्षों में कांग्रेस ने मणिपुर की अनदेखी की और अब यह पार्टी एक भी दिन राज्य में शासन करने का अधिकार खो चुकी है। 
उन्होंने कहा कि पांच वर्षों के लिए मणिपुर की सेवा करने का मौका भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को दीजिए। हमारी सरकार ऐसा करके दिखायेगी जो कांग्रेस पिछले 15 वर्षों में नहीं कर सकी है। हम वह सब कुछ 15 महीनों में करके दिखायेंगे जो कांग्रेस पिछले 15 वर्षों में नहीं कर सकी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र का विकास पूरे भारत के लिए महत्वपूर्ण है और उनकी सरकार का ध्यान ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ पर है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो