scriptयोगी की सरकार में एक मुस्लिम को भी जगह, मोहसिन रजा राज्यमंत्री बने | Mohsin Raza Lone Muslim Face In Yogi Adityanath’s Council Of Ministers | Patrika News

योगी की सरकार में एक मुस्लिम को भी जगह, मोहसिन रजा राज्यमंत्री बने

Published: Mar 19, 2017 04:42:00 pm

Submitted by:

Kamlesh Sharma

भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने राज्य विधानसभा के चुनाव में किसी मुस्लिम को भले ही उम्मीदवार नहीं बनाया हो लेकिन योगी मंत्रिमण्डल में राज्यमंत्री के रुप में मोहसिन रजा को शामिल कर आलोचकों के मुंह बन्द करने की कोशिश की है।

Mohsin Raza

Mohsin Raza

भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने राज्य विधानसभा के चुनाव में किसी मुस्लिम को भले ही उम्मीदवार नहीं बनाया हो लेकिन योगी मंत्रिमण्डल में राज्यमंत्री के रुप में मोहसिन रजा को शामिल कर आलोचकों के मुंह बन्द करने की कोशिश की है। मोहसिन रजा शिया हैं। वह अच्छे क्रिकेटर रहे हैं। 
उत्तर प्रदेश की टीम से रणजी ट्राफी में खेल चुके हैं। तीन साल पहले ही वह भाजपा में सक्रिय हुए थे। चुनाव में उन्हें विभिन्न चैनलों में पार्टी का पक्ष रखने वाले पैनल में शामिल किया गया था। 
https://twitter.com/hashtag/YogiAdityanath?src=hash
रजा को छह महीने के अंदर विधानमंडल के दोनों सदनों में से किसी एक का सदस्य बनना होगा। वह अभी विधानसभा या विधान परिषद दोनो में किसी के सदस्य नहीं हैं। 

मंत्रिमण्डल में एक सिक्ख बल्देव सिंह ओलख को भी शामिल किया गया है। राज्यमंत्री के रुप में शपथ लेने वाले ओलख विलासपुर क्षेत्र से चुनाव जीतकर आए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो