scriptपापा की धमकी पर बोले CM अखिलेश, वे किसी को भी समझा सकते हैं | mulayam Singh Yadav can also scold me said akhilesh yadav | Patrika News

पापा की धमकी पर बोले CM अखिलेश, वे किसी को भी समझा सकते हैं

Published: Jul 13, 2015 09:22:00 pm

Submitted by:

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव उन्हें भी समझाते रहते हैं।

akhilesh yadav

akhilesh yadav

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि समाजवादी पार्टी(सपा) अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव उन्हें भी समझाते रहते हैं और वरिष्ठ एवं पार्टी के मुखिया होने के नाते वह किसी को भी सलाह दे सकते हैं।

यादव ने भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी अमिताभ ठाकुर को मुलायम सिंह यादव द्वारा कथित रुप से धमकाए जाने के बारे में संवाददाताओं के सवालों के जवाब में कहा कि नेता जी हमें भी समझाते रहते हैं और वरिष्ठ एवं पार्टी के मुखिया होने के नाते वह किसी को भी समझा सकते हैं।

amitabh thakur

उन्होंने बताया कि प्रदेश में पुलिस की कार्यप्रणाली में सुधार के लिए कई उपाय किए जा रहे हैं और इस कड़ी में प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों के लिए 500 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। इस राशि से उनके आवास और खान-पान के इंतजाम किए जाएंगे।

mulayam singh

उन्होंने कहा कि जल्द ही 40 हजार कांस्टेबल भर्ती किए जाएंगे। पुलिस विभाग में शिक्षित से अधिक तेज तर्रार लोगों की जरुरत है।

akhilesh yadav

यादव ने कहा कि समाजवादी पेंशन योजना का लाभ सभी पात्रों को सीधे पहुंचाया जाएगा और कोई पात्र इससे वंचित नहीं रहेगा। आलू उत्पादक किसानों की सुविधा के लिए प्रदेश में आलू मंडियां स्थापित की जा रही हैं और इसके लिए 50 एकड़ भूमि चिह्नित की जा रही है।

mulayam singh

उन्होंने पार्टी विधायकों को अपने क्षेत्र के विकास कार्यों पर ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि विधायकों को दूसरे क्षेत्रों के बारे में टिप्पणियां नहीं करनी चाहिए।

ट्रेंडिंग वीडियो