महाराष्ट्र में सियासी घमासान जारी है। इसी कड़ी में उद्धव ठाकरे को फिर बड़ा झटका लगा है। दरअसल नवी मुंबई के 32 शिवसेना पार्षदों ने एकनाथ शिंदे को अपना समर्थन दिया है। इससे पहले ठाणे नगर निगम के 67 में 66 पार्षद भी शिंदे गुट में शामिल हो गए हैं।
मुंबई
Updated: July 08, 2022 09:52:05 pm
Mumbai News
डीएचएफएल घोटाला मामले में तलाशी के दौरान सीबीआई ने मुंबई और महाबलेश्वर स्थित दीवान विला से तैयब मेहता और मंजीत बावा की दो पेंटिंग जब्त की है, जिनकी कीमत लगभग 34 करोड़ रूपये बताई जा रही है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे दिल्ली पहुंच चुके है। उन्होंने मीडिया से कहा "वे (उद्धव ठाकरे) पहले भी कोर्ट में जा चुके हैं लेकिन कोर्ट ने उन्हें स्टे नहीं दिया है। हमने नियमों के अनुसार काम किया है। इसलिए कोर्ट सही फैसला देगा। हमें न्यायालय पर भरोसा है। हम महाराष्ट्र के विकास के लिए बहुत काम करेंगे।"
Warrant issued against Sanjay Raut by Mumbai Metropolitan Magistrate for offence under sec 499, 500 IPC in complaint of Medha Kirit Somaiya
— Kirit Somaiya (@KiritSomaiya) July 8, 2022
मेधा किरीट सोमय्या यांनी दाखल केलेल्या तक्रारीवरून मुंबई महानगर दंडाधिकारीनी संजय राऊत यांच्याविरुद्ध कलम 499, 500 IPC साठी वॉरंट जारी केले pic.twitter.com/gLkvPR8YkM
मुंबई मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट ने मेधा किरीट सोमैया मानहानि मामले में शिवसेना सांसद संजय राउत के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। राउत के खिलाफ जमानती वारंट जारी होने की जानकारी बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने ट्विटर के जरिए दी है।
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा “महाराष्ट्र भारतीय अर्थव्यवस्था का इंजन है। यदि हम एक राष्ट्र के रूप में प्रगति करते रहें, तो हम 7 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बन सकते हैं। हमने 2015 में 2030 तक ट्रिलियन-डॉलर की अर्थव्यवस्था में विकसित होने का संकल्प लिया था। मैं आज उस प्रतिज्ञा को दोहराता हूं, यह महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में पूरा होगा।”
उन्होंने आगे कहा “हम एक ऐसा मॉडल लेकर आए हैं जो बुनियादी ढांचे, नवाचार और प्रौद्योगिकी को जोड़ती है। इससे हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लेंगे। यह समावेशी विकास का मॉडल होगा। हमने राज्य में बुनियादी ढांचे के मोर्चे पर बहुत सारी परियोजनाओं को शुरू किया है।“
मुंबई में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने आज एक प्रेस कांफ्रेंस कर कहा “यह भ्रम पैदा किया जा रहा है। मैं सभी से कहता हूं कि उनके भ्रम में न पड़ें। विधायक दल अलग है और पंजीकृत दल अलग है। इसमें असंख्य मतदाता, पदाधिकारी, सदस्य होते हैं। ऐसे ही कोई पदाधिकारियों को नहीं ले जा सकता है। पैसों के दम पर कोई सबको नहीं ले सकता। धनुष बाण शिवसेना के पास ही रहेगा।“
एकनाथ शिंदे पर शिवसेना नेता विनायक राउत ने निशाना साधा था। राउत ने सवाल पूछा था कि क्या शिंदे को खुद ट्वीट करने आता है? इसे लेकर निलेश राणे ने पलटवार किया है। राणे ने कहा कि राउत 10वीं में खुद दो बार फेल हुए.. फिर भी CM पर निशाना साध रहे हैं।
मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर संजय पांडे को बड़ा झटका लगा है। दरअसल सीबीआई ने अवैध फोन टैपिंग मामले में उनके खिलाफ केस दर्ज किया है।
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को फिर बड़ा झटका लगा है। दरअसल ठाणे और नवी मुंबई के बाद अब कल्याण- डोंबिवली महानगरपालिका में शिवसेना के 55 कॉर्पोरेटरों ने शिंदे खेमें का दामन थाम लिया है।
मुंबई के दादर स्थित पारसी जिमखाना के सामने पाइपलाइन फूटने से नजदीक के कुछ इलाकों में आज पानी सेवा बाधित रहेगी। कहा जा रहा है कि परेल, शिवड़ी, नायगाव और वडाला में आज पानी नहीं आएगा।
महाराष्ट्र के अमरावती में केमिस्ट उमेश कोल्हे की हत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। एनआईए ने एफआईआर में कहा कि कोल्हे कि हत्या एक वर्ग को आतंकित करने की साजिश थी। साथ ही इस केस में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संबंध हो सकते हैं।
महाराष्ट्र में सियासी संग्राम के बीच उद्धव गुट फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा है। उद्धव खेमें ने एकनाथ शिंदे को सरकार बनाने के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के फैसले को चुनौती दी है।
शिवसेना में विधायकों की बगावत के बाद अब निकायों में भी उद्धव ठाकरे को झटका लग रहा है। ठाणे के बाद अब नवी मुंबई के 32 पार्षदों ने सीएम एकनाथ शिंदे को समर्थन दिया है।
सबसे लोकप्रिय
शानदार खबरें
मल्टीमीडिया
Newsletters
Follow Us
Download Partika Apps
Group Sites
Top Categories
Trending Topics
Trending Stories
बड़ी खबरें