महाराष्ट्र के नागपुर शहर के कांग्रेसनगर मेट्रो स्टेशन के पास बने चौराहे पर एक स्कूल बस फल और सब्जियों के ठेले से जाकर टकरा गई। इस दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। मौके पर मौजूद कुछ लोगों के साथ पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप कर मामला कंट्रोल में कराया। झगड़े के कारण करीब 10 से 15 मिनट जाम की स्थिति रही। दोनों ही पक्ष एक दूसरे को दोषी ठहरा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस घटना में किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ जिसकी वजह से दोनों पक्ष आसानी से मान गए।
मुंबईUpdated: October 24, 2022 06:39:02 pm
मुंबई की ताजा खबरें
दिवाली के मौके पर लातूर जिले में एसटी के बेड़े में 60 नई बसें शामिल हुई है। इन नई बसों को आज से लातूर डिपो से यात्रियों के लिए शुरू कर दिया गया। लातूर डिपो की कई बसें बेहद पुरानी थीं, इसलिए नई बसों की मांग की गई थी।
एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने महाराष्ट्र की शिंदे-फडणवीस सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, भारी बारिश से किसानों की स्थिति खराब हो गई है। कोविड-19 के कारण लॉकडाउन में दो साल गुजर गए। अब बहुत ज्यादा बारिश हुई है। जिससे किसानों की फसल बर्बाद हो गई है। हम चुनाव चिन्ह की लड़ाई अक्सर देख रहे है, लेकिन हमारे किसान की पीड़ा की लड़ाई कौन लड़ेगा।
मुंबई से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही हैं। मुंबई में तीन लोगों ने मिलकर एक 28 साल के सहखस की महज घूरने के आरोप में हत्या कर दी है जिसकी जानकारी सोमवार को एक पुलिस अधिकारी ने दी। शहर के माटुंगा इलाके में रविवार जल्द सुबह की इस घटना में शामिल आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
बेस्ट अंडरटेकिंग की तरफ से तीन कंपनियां मुंबई में वेट-लीज बसों का संचालन कर रही हैं बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) द्वारा नियुक्त ठेकेदार के साथ ठेका कर्मचारियों के शनिवार और रविवार की सुबह हड़ताल पर जाने के बाद दीवाली सप्ताहांत के दौरान शहर और उपनगरों में बेस्ट बस सेवाएं प्रभावित हुईं। बेस्ट के अधिकारियों ने कहा कि हड़ताल से कई परिचालन प्रभावित नहीं हुए और सेवाओं को जल्द ही सामान्य कर दिया गया क्योंकि उपक्रम ने अपने कर्मचारियों को बसों को संभालने के लिए रखा था।
महाराष्ट्र में पुणे शहर के एक प्रतिष्ठित अभियांत्रिकी संस्थान परिसर में नवविकसित संग्रहालय में विविध क्रिस्टल, चट्टान, खनिज और जीवाश्म प्रदर्शित किए गए हैं। जहां लोग इन दुर्लभ चीजों का न सिर्फ देख सकते हैं, बल्कि उन्हें स्पर्श करने और संभालने का अनुभव भी कर सकते हैं। शहर के शिवाजीनगर क्षेत्र में स्थित कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग पुणे टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी में पिछले महीने यह संग्रहालय खुला, जो अनुसंधानकर्ताओं, विद्यार्थियों और शौकिया भू वैज्ञानिकों को भूगर्भीय खजाना को संभालने का प्रथम दृष्टया अनुभव लेने का मौका प्रदान कर रहा है। इस संग्रहालय में करीब 22 हजार नमूने (प्रतिरूप) हैं।
नवी मुंबई में एक निजी सिविल ठेकेदार और सेक्टर 35, कामोठे में एक सोसायटी के पदाधिकारियों के खिलाफ कामोठे पुलिस ने उक्त इमारत को गिराने के दौरान 22 साल के एक मशीन ऑपरेटर की 15 अक्टूबर को मौत के बाद मामला दर्ज किया है। जिसे पनवेल नागरिक निकाय द्वारा जीर्ण-शीर्ण और रहने के लिए खतरनाक घोषित किया गया था। प्रोक्लेन मशीन का उपयोग करके गिराई जा रही संरचना उस पर गिर गई थी जिसमें चालक मुजीबुर रहमान अंदर बैठा था। चालक मलबे के विशाल ढेर के नीचे फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
रविवार देर रात को महाराष्ट्र के रत्नागिरी में रत्नागिरी-पावास मार्ग पर फिनोलेक्स फाटा में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि मृतक युवक स्मितेश विकास जोशी (28) के तौर पर हुयी है। वह रत्नागिरी के कलाबादेवी का निवासी और पेशे से अभियंता था। वह आज देर रात अपने दोस्त प्रसाद सुधीर राउल (25) के साथ पावास से रत्नागिरी जा रहा था।
उजळली पहाट लक्ष लक्ष दिपज्योतींनी, सजले उंबरठे रांगोळ्यांच्या विविध रंगांनी...
— Eknath Shinde - एकनाथ शिंदे (@mieknathshinde) October 24, 2022
लाभो सुख-समृध्दी, आरोग्य, ऐश्वर्य, पूर्ण होवोत आपल्या साऱ्या इच्छा...
दीपावलीच्या मनःपूर्वक शुभेच्छा...
दीपावलीच्या मनःपूर्वक शुभेच्छा....#दीपावली #दिवाळी #Diwali #Diwali2022 pic.twitter.com/Xnn4cMXAoR
आज पूरे देश में दिवाली बड़े ही धूम-धाम से मनाया जा रहा हैं। दिवाली के अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।
रविवार देर रात महाराष्ट्र के अमरावती जिले के चांदूर में एक मालगाड़ी के 20 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे के बाद मुंबई-नागपुर रूट बाधित हो गया और रेलवे को कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित करना पड़ा। मिली जानकारी के मुताबिक, कोयले से भरी ट्रेन बडनेरा और वर्धा रेलवे स्टेशन के बीच टीमताला रेलवे स्टेशन के बाद हादसे का शिकार हुई। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। रूट पर ट्रेन के डिरेल डिब्बे पड़े होने के कारण कई ट्रेनों को रद्द भी करना पड़ा।
महाराष्ट्र: मुंबई के लोअर परेल इलाके में ए टू झेड औद्योगिक एस्टेट में आग लगी। मौके पर 6 फायर टेंडरों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। pic.twitter.com/Cyf158gyv4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 23, 2022
मुंबई के लोअर परेल इलाके में ए टू झेड औद्योगिक एस्टेट में आग लगी। मौके पर 6 फायर टेंडरों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।