scriptMumbai News Live Updates: मुंबई के भायखला स्टेशन के लक्ष्मी इंडस्ट्रियल एस्टेट में लगी आग | Patrika News

Mumbai News Live Updates: मुंबई के भायखला स्टेशन के लक्ष्मी इंडस्ट्रियल एस्टेट में लगी आग

locationमुंबईPublished: Nov 14, 2022 02:48:11 pm

Submitted by:

Dinesh Dubey

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ महाराष्ट्र के हिंगोली जिले से भारत जोड़ो यात्रा के 67वें दिन की शुरुआत की। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का सोमवार को महाराष्ट्र में 8वां दिन है। यात्रा सात सितंबर को तमिलनाडु में कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। 7 नवंबर की रात यात्रा पड़ोसी राज्य तेलंगाना से महाराष्ट्र के नांदेड जिले में देगलूर पहुंची।
आज सुबह यात्रा शुरू होने के बाद राहुल गांधी का सड़क पर खड़े लोगों ने अभिवादन किया। कांग्रेस नेता ने स्थानीय लोगों से रास्ते में मुलाकात की और उनसे बात की। गांधी ने गुरुवार को नांदेड में रैली को संबोधित किया था। वह 18 नवंबर को बुलढाणा जिले के शेगांव में अपनी दूसरी जनसभा को संबोधित करने वाले हैं।

Mumbai Latest News

मुंबई की ताजा खबरें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो