Happy Independence Day 2023: देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2023) के मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंत्रालय (Maharashtra Mantralaya) में ध्वजारोहण किया। इसके बाद राज्य की जनता को संबोधित करते हुए सीएम शिंदे ने कहा कि स्वराज्य को सुराज्य में बदलने के लिए प्रयास करने की जरूरत है।
मुंबईUpdated: August 15, 2023 06:42:20 pm
मुंबई न्यूज
Mumbai Local News: मुंबई लोकल ट्रेन में एक लड़की के सामने घिनौनी हरकत (Flashing) करने के आरोप में 24 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि ठाणे पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर छेड़खानी करने के आरोप में 24 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। घटना तब हुई जब पीड़िता अपनी मां के साथ लोकल ट्रेन में यात्रा कर रही थी। अधिकारी ने बताया कि जब लोकल ट्रेन कलवा (Kalwa News) से रवाना हुई तो महिला और उसकी बेटी के सामने बैठे आरोपी ने कथित तौर पर लड़की की ओर देखकर कुछ इशारे किए और गंदी हरकत की। उन्होंने बताया कि लड़की की मां ने शोर मचाया जिसके बाद आरोपी को पकड़ लिया गया और ठाणे जीआरपी को सौंप दिया गया।
Nawab Malik: एनसीपी अजित पवार गुट के नेता प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे ने आज पार्टी के विधायक नवाब मलिक से मुलाकात की। मलिक को धन शोधन मामले में हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल आधार पर दो महीने की अंतरिम जमानत दी है। हालांकि पटेल ने दावा किया कि मुलाकात के दौरान किसी राजनीतिक मुद्दे पर चर्चा नहीं की गई। चर्चा है कि जल्द अजित पवार मलिक से मुलाकात करने वाले है।
Palghar News: महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक महिला का शव नदी में बरामद किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि लापता होने के दो दिन बाद पालघर जिले में 23 वर्षीय महिला का शव नदी में मिला। अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
भारतीय स्वातंत्र्याचा वर्धापन दिनानिमित्त आज मंत्रालय येथे ध्वजारोहण केले. याप्रसंगी राष्ट्रध्वजाला वंदन करून सर्व उपस्थितांना स्वातंत्र्य दिनानिमित्त शुभेच्छा दिल्या.
— Eknath Shinde - एकनाथ शिंदे (@mieknathshinde) August 15, 2023
देशासाठी बलिदान देणाऱ्या सर्व हुतात्म्यांना अभिवादन करतानाच देशाच्या स्वातंत्र्यदिनी अभिमानाची भावना मनात दाटून… pic.twitter.com/pFtwyXMjy6
CM Eknath Shinde Independence Day: देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2023) के मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंत्रालय (Maharashtra Mantralaya) में ध्वजारोहण किया। इसके बाद राज्य की जनता को संबोधित करते हुए सीएम शिंदे ने कहा कि स्वराज्य को सुराज्य में बदलने के लिए प्रयास करने की जरूरत है।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाई और जनता के लिए बनाई गई योजनाओं की जानकारी दी। अपने भाषण में सीएम ने किसानों के लिए एक रुपये की फसल बीमा योजना, एसटी द्वारा महिलाओं को टिकट में छूट, राज्य के नागरिकों के लिए मुफ्त इलाज और जांच समेत कई योजनाओं का जिक्र किया।
सबसे लोकप्रिय
मल्टीमीडिया